Yo Yo Honey Singh Mumbai Concert: मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड पर शनिवार को रैपर-सिंगर हनी सिंह के कॉन्सर्ट में लेजर लाइट का इस्तेमाल किया गया, जबकि इसकी अनुमति नहीं दी थी.
हनी सिंह के कॉन्सर्ट में लेजर लाइट का इस्तेमाल किया गया
Yo Yo Honey Singh Mumbai Concert: देश के चर्चित सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक बार विवाद में घिर गए हैं. देश की राजधानी मुंबई में एक कॉन्सर्ट के नियमों में अनदेखी को लेकर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं. आरोप है कि कॉन्सर्ट के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध लेजर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया, बावजूद इसके कि इसके लिए किसी तरह की कोई अनुमति आयोजकों को नहीं दी गई थी. वहीं, प्रमोटर्स पर आरोप है कि पुलिस की हिदायत के बावजूद शो के दौरान उन्हें लगा दिया. इन नियमों के उल्लंघन के बाद आयोजकों पर सुरक्षा दिशानिर्देशों की अनदेखी करने और हवाई क्षेत्र के नियमों को खतरे में डालने का आरोप लगा है. इसके बाद इवेंट के प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड पर शनिवार (28 मार्च, 2026) को रैपर-सिंगर हनी सिंह के कॉन्सर्ट में अवैध लेजर लाइट का इस्तेमाल किया गया. बताया जा रहा है कि इसके लिए मुंबई पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी. साथ ही ऐसा नहीं करने की हिदायत भी दी गई थी. ऐसे में कॉन्सर्ट के दौरान आयोजकों की गैरजिम्मेदाराना हरकत पर ने पुलिस प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है. इसके बाद पुलिस ने तमन्नाज वल्डवाईड के रिप्रेजेंटेटिव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ लापरवाही और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने का मामला दर्ज कर लिया है.
.आरोप है कि आयोजन स्थल यानी एमएमआरडीए ग्राउंड एयरपोर्ट जोन के बेहद करीब है. सामान्य तौर पर ऐसे इलाकों में इस तरह की हाई-इंटेंसिटी लेजर लाइट्स के इस्तेमाल पर सख्त रूप से प्रतिबंधित रहता है. लेजर लाइट्स के इस्तेमाल के चलते विमान के उड़ानों की दिशा और पायलट का विजन प्रभावित हो सकता है. ऐसे में हादसे का भी खतरा होता है. अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है कि सुरक्षा निर्देशों की अवहेलना कैसे और क्यों हुई.
आरोप है कि आयोजकों को कॉन्सर्ट के दौरान सिर्फ 12 हजार लोगों के आने की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया. मौके पर हनी सिंह को देखने और सुनने के लिए 18 से 20 हजार दर्शकों की भीड़ जमा हो गई. इतनी ज्यादा भीड़ के चलते मुंबई पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए. सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ा और स्थिति संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया.
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…
US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…
हरिद्वार से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर नशे में धुत चार लोग…
NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…
ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…