<
Categories: मनोरंजन

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल मच गया. अब इस पर फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद भड़कते नजर आ रहे हैं.

हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह में जाकिर खान ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को इस फिल्म से गुपचुप तरीके से जलन हो रही है. ये बयान आते ही कॉमेडियन विवादों में आ गए. पहले अभिनेत्री अमीषा पटेल ने इसकी आलोचना की. अब मशहूर फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है.

क्या बोले सिद्धार्थ आनंद?

फिल्म ‘पठान’, ‘वॉर’‘फाइटर’ और आगामी फिल्म ‘किंग’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने जाकिर खान के इस मजाक पर नाराजगी जताई है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 सालों में सभी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उनके योगदान को कम आंकना वाकई बेवकूफी होगी.’ इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी बनाई है.


जाकिर खान ने क्या कहा था?

हाल ही में कॉमेडियन जाकिर खान एक अवॉर्ड शो में बतौर होस्ट शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने धुरंधर 2 की सफलता का जिक्र करते हुए कहा, ‘कितने ही बधाई पोस्ट आप डाल दें, कितनी ही कहानियां डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें कि यह मेरी पसंदीदा फिल्म है. मगर सच तो ये है कि धुरंधर से सबकी जली तो है.’ उनकी इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोग कुछ लोगों हंसी छूट गई, और कई लोगों ने इसे हल्के-फुल्के व्यंग्य के रूप में लिया. हालांकि, इससे कई लोग नाराज भी दिख रहे हैं. 

अमीषा पटेल ने भी जताया था विरोध

अभिनेत्री अमीषा पटेल भी कॉमेडियन के बयान पर विरोध जताया था. उन्होंने कहा, ‘यार, नकारात्मकता फैलाना बंद करो. फिल्म उद्योग ने धुरंधर को महत्व दिया है और उनका सम्मान किया है. शाहरुख, सलमान, सनी, ऋतिक, अजय आदि जैसे सुपरस्टार ने सिर्फ एक नहीं बल्कि 25 से अधिक मेगा हिट दिए हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे. चिल, गदर बहुत सालों से सबने मचाई है और आगे भी मचायेंगे.’

ये स्टारकास्ट ‘धुरंधर 2’ में मचा रहे बवाल

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

इंडोनेशियाई शख्स ने पेश की सेवा की मिसाल, 122 साल की बेबस माँ को बच्चे की तरह दुलारते बेटे ने जीता दुनिया का दिल!

इंडोनेशिया से एक विडियो एक व्यक्ति अपनी 122 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रहता है…

Last Updated: April 8, 2026 21:14:23 IST

FSSAI Action: असली पनीर की पहचान अब होगी आसान! 1.65 लाख सैंपल्स फेल, कंपनियों पर लगा 154 करोड़ रुपए का जुर्माना

FSSAI की जांच में 17% फूड सैंपल फेल! कंपनियों पर 154 करोड़ का जुर्माना लगा…

Last Updated: April 8, 2026 21:09:27 IST

Maharashtra: दोस्त की शादी में DJ पर डांस करते-करते युवक की निकल गई जान, अचानक गिरने पर लोगों का लगा मजाक

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल…

Last Updated: April 8, 2026 21:04:40 IST

सावधान! आ रहा सदी का सबसे ताकतवर सुपर एल नीनो, मौसम में होगा खतरनाक बदलाव; भारत पर क्या असर पड़ेगा?

सुपर एल नीनो: प्रशांत महासागर में बन रहे सुपर एल नीनो से दुनिया में मौसम…

Last Updated: April 8, 2026 21:00:10 IST

खुद हिंदू होकर बेटे को सिखा रही नमाज! कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जूझ रही है. जिसको लेकर उनका ट्रीटमेंट…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:23 IST

ट्रेन में युवक ने लड़की के सामने की घिनौनी हरकत, बैग को पैर पर रखकर लगा हाथ…, बुरी तरह भड़के लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो एक युवक ट्रेन में…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:12 IST