<
Categories: मनोरंजन

Zihaale-E-Miskin: क्या आप ‘ज़े-हाल-ए-मिस्कीं मकुन…’ का मतलब जानते हैं? अर्थ समझते ही गीत का मजा हो जाएगा दोगुना!

Zihaale-E-Miskin Song: 1985 में आई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘गुलामी’ का एक गाना 'ज़े-हाल-ए-मिस्कीं मकुन ब-रंजिश' आज भी खूब सुना जाता है. इस गाने को सुनने वालों बहुत से लोगों का आज भी इसका अर्थ नहीं पता होगा. दरअसल, गाने में इस्तेमाल हुई लाइन महान कवि अमीर खुसरो की एक गजल से ली गई है.

Zihaale-E-Miskin Meaning: हिंदी सिनेमा के दशकों पुराने कई ऐसे गाने हैं, जिसे आज भी खूब सुना जाता है. ऐसा ही एक गाना है- ‘ज़े-हाल-ए-मिस्कीं मकुन ब-रंजिश’. इस गाने का मतलब शायद ही किसी को पता हो, लेकिन आज भी काफी पॉपुलर है. यह गाना सन् 1985 में आई फिल्म ‘गुलामी’ में मिथुन चक्रवर्ती और अनीता राज पर फिल्माया गया था. इस फिल्म में धर्मेंद्र, नसीरुद्दीन शाह, रीना रॉय और स्मिता पाटिल भी हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ‘ज़े-हाल-ए-मिस्कीं मकुन ब-रंजिश’ का क्या मतलब और इसे किसने लिखा है.

दरअसल, ‘ज़े-हाल-ए-मिस्कीं मकुन ब-रंजिश’ गाने में इस्तेमाल हुई लाइन महान कवि अमीर खुसरो की एक गजल से ली गई है. उनकी रचना से प्रेरणा लेकर मशहूर गीतकार गुलजार ने अपने हिसाब से लिखा है.

‘ज़े-हाल-ए-मिस्कीं मकुन ब-रंजिश’ का क्या है मतलब?

गुलजार ने लिखा है- ‘ज़े-हाल-ए-मिस्कीं मकुन ब-रंजिश, बेहाल-ए-हिजरां बेचारा दिल है…सुनाई देती है जिसकी धड़कन, तुम्हारा दिल या हमारा दिल है…’ गुलजार के लिखे इस गीत का मतलब हुआ- ‘मेरे दिल का थोड़ा ध्यान रखो, इससे रंजिश (नाराजगी) न रखो. इस बेचारे ने अभी बिछड़ने का दुख सहा है.’

वहीं अमीर खुसरो की बात करें तो उन्होंने इस लाइन को कुछ इस तरह लिखा है- ‘ज़े-हाल-ए-मिस्कीं मकुन तग़ाफ़ुल दुराय नैनां बनाए बतियां, कि ताब-ए-हिज्रां नदारम ऐ जां न लेहू काहे लगाए छतियां’. फारसी और खड़ी हिंदी भाषा में लिखी इस लाइन अर्थ है- ‘बातें बनाकर और नजरें चुराकर मेरी लाचारी की अवहेलना न कर. जुदाई की अगन से जान जा रही है. मुझे अपनी छाती से क्यों नहीं लगा लेते.’

किसने गाया है गुलजार का यह गाना?

ऐसे में अब आप भी समझ गए होंगे कि गुलजार ने किस तरह अमीर खुसरो की गजल से प्रेरणा लेते हुए ‘ज़े-हाल-ए मिस्कीं मकुन ब-रंजिश’ को लिखा है. गुलामी फिल्म में इस गाने को लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार ने गाया है. वहीं इस गीत का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है. इस गाने को ‘Goldmines Gaane Sune Ansune’ नाम के यू-ट्यूब चैनल पर ही 390 मिलियन से ज्यादा बार सुना जा चुका है.

कौन थे अमीर खुसरो?

अमीर खुसरो 13वीं शताब्दी के सूफी कवि थे, जिन्हें तूती-ए-हिंद, यानी ‘भारत का तोता’  की भी उपाधि दी गई थी. खुसरो का वास्तविक नाम अबुल हसन यामीनुद्दीन खुसरो था. उनका जन्म 27 दिसंबर 1253 में उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पटियाली में हुआ था. उनकी एक पहचान दिल्ली के प्रतिष्ठित सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया के शिष्य के रूप में भी है. अमीर खुसरो का निधन 1325 में हुआ था.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST