होम / Diwali 2022: दिवाली के अवसर पर इन 6 कामों को करने से जरुर बचे, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Diwali 2022: दिवाली के अवसर पर इन 6 कामों को करने से जरुर बचे, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 24, 2022, 3:22 pm IST

Diwali 2022 Niyam: सनातन संस्कृति में दिवाली पर्व को शुभता का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि इस पर्व को आज यानि 24 अक्टूबर 2022 के दिन काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार दीपावली पर्व के दिन माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर विचरण करती हैं और साथ ही उनकी मनोकामना सुनती हैं। वहीं शास्त्रों में इस विशेष पर्व के संदर्भ को कुछ नियम के साथ निर्धारित किया गया हैं। जिनका पालन करना व्यक्ति के लिए अनिवार्य होता है। माना जाता है कि दिवाली के दिन इन नियमों का पालन न करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। यहां आपको बताते हैं दिवाली के दिन व्यक्ति को किन कामों के करने से बचना चाहिए।

दिवाली के दिन इन 6 कामों को करने से जरुर बचें

  1. ज्योतिष शास्त्र में ये बताया गया है कि संध्या काल में झाड़ू का प्रयोग बिलकुल ना करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और व्यक्ति आर्थिक समस्याओं का सामना कर सकता है।
  2. इसके साथ ये भी बताया गया है कि जूते अथवा चप्पल पहनकर रसोई घर में खाना नहीं पकाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रसोई में माता लक्ष्मी वास करती हैं। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
  3. दिवाली के दिन या उसके बाद रात को सोने से पहले झूठे बर्तन ना रखें। बल्कि इन्हें साफ करके तब सोने जाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
  4. व्यक्ति को स्नान के बाद नितदिन सूर्य देव को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। शास्त्रों में सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता कहा गया है। इनसे ही जीवन जीने के लिए पर्याप्त उर्जा प्राप्त होती है।
  5. संध्या पूजा के समय तीन शंखनाद जरूर करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ पूजा के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आप जलते हुए दीपक को मुंह से फूंक मारकर न बुझाएं। ये वर्जित है।
  6. माता लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए व्यक्ति को अपनी कुछ खराब आदतों को भी बदलना चाहिए। उसे सोते समय गीले पांव नहीं सोना चाहिए। साथ ही नाखून काटने और चबाने की आदत को त्याग देना चाहिए। इनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT