होम / Chaitra Navratri 2022 Maa Chandraghanta Puja Vidhi Timings Mantra Muhurat Aarti

Chaitra Navratri 2022 Maa Chandraghanta Puja Vidhi Timings Mantra Muhurat Aarti

Amit Gupta • LAST UPDATED : April 5, 2022, 11:31 am IST

Chaitra Navratri 2022 Maa Chandraghanta Puja Vidhi Timings Mantra Muhurat Aarti: नवरात्र के पावन अवसर पर हम आज आपको नवरात्रि के तीसरे दिन बता रहे हैं कि इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। ये देवी पार्वती का रौद्र रूप हैं।

मां चंद्रघंटा शेर की सवारी करती हैं। इनका शरीर सोने की तरह चमकता है और इनकी 10 भुजाएं हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघंटा के मस्तक पर अर्धचंद्र है। इसी कारण मां चंद्रघंटा को इस नाम से पुकारा जाता है। इस लेख में हम आपको मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और मंत्रों की जानकारी देंगे।

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मां शैलपुत्री की अराधना और कलश स्थापना से शुरू होती है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस बार नवरात्रि 9 दिनों के पड़ रहे हैं और माता रानी इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं।

मां चंद्रघंटा की पूजा विधि Maa Chandraghanta Puja Vidhi

 

Chaitra Navratri 2022 Maa Chandraghanta Puja Vidhi Timings Mantra Muhurat Aarti: पूजन से पूर्व सुबह सूर्य उगने से पहले स्नान करें और स्वच्छ कपड़े धारण करें। इसके बाद मां की प्रतिमा या फोटो को गंगा जल से स्नान करवाएं और दीप जलाएं। इसके बाद मां को फल-फूल और मिष्ठान अर्पित करें। आप मां के मंत्रों का उच्चारण करें या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। इससे आपको मानसिक और शारीरिक शांति मिलेगी।

मां चंद्रघंटा की मंत्र Maa Chandraghanta Puja Mantra

 

ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नम:॥

प्रार्थना मंत्र:
पिण्डज प्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैयुर्ता।
प्रसादं तनुते मह्यम् चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥

स्तुति:
या देवी सर्वभूतेषु माँ चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

मां कूष्मांडा को प्रसन्न करने के उपाय, बरसेगी आप पर धन की वर्षा
Maa Kushmanda Puja Vidhi

मां चंद्रघंटा की कथा Maa Chandraghanta Katha

4th Navratri Maa Kushmanda Wishes

Chaitra Navratri 2022 Maa Chandraghanta Puja Vidhi Timings Mantra Muhurat Aarti: हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जब राक्षसों ने मनुष्यों को आतंकित करना शुरू किया तो मां ने चंद्रघंटा रूप धारण किया। बताते हैं कि महिषासुर इंद्र का सिंहासन प्राप्त कर स्वर्ग लोक पर कब्जा करना चाहता था। महिषासुर के आतंक से मनुष्य तो क्या देव भी परेशान थे। ऐसे में जब उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझा तो उन्होंने मां दुर्गा की आराधना की। ऐसे में मां दुर्गा ने चंद्रघंटा के रूप में अवतरण लिया। इसके बाद मां चंद्रघंटा ने महिषासुर का वध कर दिया और सभी आतंक से मुक्त किया।

मां चंद्रघण्टा की आरती Maa Chandraghanta Aarti

Navratri Maa Ki Swari
Navratri Maa Ki Swari

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।
चंद्र समान तुम शीतल दाती।
चंद्र तेज किरणों में समाती।
क्रोध को शांत करने वाली।
मीठे बोल सिखाने वाली।
मन की मालक मन भाती हो।
चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।
सुंदर भाव को लाने वाली।
हर संकट मे बचाने वाली।
हर बुधवार जो तुझे ध्याये।
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।
सन्मुख घी की ज्योति जलाएं।
शीश झुका कहे मन की बाता।
पूर्ण आस करो जगदाता।
कांचीपुर स्थान तुम्हारा।
करनाटिका में मान तुम्हारा।
नाम तेरा रटूं महारानी।
भक्त की रक्षा करो भवानी।

मां चंद्रघंटा व्रत पूजा की सामग्री Maa Chandraghanta Vrat Puja Ki Samagri

3rd Navratri Status 2022

ज्योतिषाचार्य मदन गुप्ता सपाटू के अनुसार मां चंद्रघंटा व्रत पूजा की सामग्री इस प्रकार है। इसके लिए आपको कलावा, लाल कपड़ा, चौकी, कलश, कुमकुम, लाल झंडा, पान-सुपारी, कपूर, जौ, नारियल, जयफल, लौंग, मिश्री, बताशे, आम के पत्ते, कलावा, केले, घी, धूप, दीपक, अगरबत्ती, माचिस, ज्योत, मिट्टी, मिट्टी का बर्तन, एक छोटी चुनरी, एक बड़ी चुनरी, माता का श्रृंगार का सामान, देवी की प्रतिमा या फोटो, फूलों का हार, उपला, सूखे मेवे, मिठाई, लाल फूल, गंगाजल और दुर्गा सप्तशती या दुर्गा स्तुति आदि चाहिए होंगे। बाजार से लाने के बाद इन्हें आप स्वच्छ जगह रख दें और प्रात:काल स्रान करके इन्हें मंदिर के पास रख दें।

Also Read: 1st Navratri Maa Shailputri Quotes

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Delhi Air Pollution: दिल्ली- NCR के AQI लेवल में सुधार! जानें आज का हाल-indianews
Weather Update: इस सप्ताह दिल्ली पर लू का खतरा, दक्षिण भारत में बारिश के आसार; तटीय इलाकों में ऊंची समुद्री लहरों का अलर्ट-Indianews  
Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की ताजा कीमत जारी, जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का भाव-Indianews
CM Yogi: भारत का इस्लामीकरण करने की साजिश, फर्रुखाबाद रैली में सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा आरोप- Indianews
Nepal New Note: “उन्होंने कुछ एकतरफा कदम उठाए…”, नेपाल को एस जयशंकर का तीखा जवाब -India News
Ghaziabad की एक सोसाइटी में 400 लोग पड़े बीमार, पानी जा रही जांच, सैंपल किए गए एकत्र- Indianews
France-China Relations: फ्रांस फिर से चीन के साथ आर्थिक संबंधों को करेगा स्थापित, राष्ट्रपति ने किया आह्वान -India News
ADVERTISEMENT