होम / Dhanteras 2021 Kya Kharide Kya na Kharide धनतेरस के दिन खरीदे ये 5 चीजें

Dhanteras 2021 Kya Kharide Kya na Kharide धनतेरस के दिन खरीदे ये 5 चीजें

Sunita • LAST UPDATED : October 30, 2021, 8:59 am IST

Dhanteras 2021 Kya Kharide Kya na Kharide

दिवाली की शुरूआत धनतेरस से होती है। इस साल 2 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तमाम उपाय अपनाते हैं। धनतेरस के मौके पर सोने, चांदी, बर्तनों और वाहनों की खरीददारी करना और साथ ही प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 चीजें है। जिन्हें विशेष तौर पर धनतेरस के दिन जरूर खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कभी कमी नहीं होती।

धनतेरस के दिन न करें ये 5 गलतियां

बताशे Dhanteras 2021

Dhanteras 2021

धनतेरस के दिन बताशे खरीदना भी शुभ माना जाता है। बाद में इस बताशे को माता लक्ष्मी को अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से घर में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं होती। धनतेरस के दिन ये उपाय अपनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार को कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

धनतेरस पर न करें यह गलतियां

साबुत धनिया Dhanteras 2021

धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के सामने घी का दीपक जलाकर आरती करें। बाद में इस धनिये को प्रसाद के रूप में सभी लोगों में बांट दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

मां लक्ष्मी के पद्चिन्ह Dhanteras 2021

Dhanteras 2021

धनतेरस के दिन घर में मां लक्ष्मी के पद्चिन्ह लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें की पद्चिन्ह लगाने से पहले उनकी आरती जरूर कर लें। साथ ही मां लक्ष्मी से घर में वास करने की प्रार्थना करें।

दीप Dhanteras 2021

दिवाली से पहले धनतेरस के दिन भी दीप लगाएं जाते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन दीप खरीदने की परंपरा है। रात को सोने से पहले एक दीपक को दक्षिण की ओर मुख करके जलाने से अकाल मृत्यु से छुटकारा मिलता है।

कुमकुम

धनतेरस के दिन कुमकुम जरूर खरीदना चाहिए। कुमकुम खरीदने के बाद इसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और बाद में खुद को भी यह लगाएं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुमकुम खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

Also Read : Causes of Heart Attack क्‍या है नौजवानों में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों की वजह

Read More : Priyanka Gandhi Pratigya Yatra बाराबंकी से हरी झंडी

Read More : Priyanka Gandhi Announced: प्रियंका का बड़ा ऐलान, जीते तो लड़कियों को स्मार्ट फोन और ई-स्कूटी देंगे

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT