होम / Dhanteras 2022: जानें धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की वजह, देवी लक्ष्मी का होती है प्रतीक

Dhanteras 2022: जानें धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की वजह, देवी लक्ष्मी का होती है प्रतीक

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 21, 2022, 10:54 am IST
Dhanteras 2022: हिंदू धर्म में दिवाली का बड़ा महत्व होता है। धनतेरस के दिन से दिवाली का त्योहार शुरू होता है और भाई दूज पर खत्म होता है। धनतेरस के दिन हम सब धन के देवता कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि धनतेरस पर सच्चे मन और स्नेह से पूजा-अर्चना करते हैं तो हमारे परिवार पर बरकत होती है।

आपको बता दें कि धनतेरस को लेकर हम सब लोगं के बीच तमाम तरह की मान्यताएं देखने को मिल जाती है। इन दिन चांदी के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं काफी सारे लोग इस दिन झाड़ू भी खरीदते हैं। तो आइये आज हम आपको बताते हैं कि इस दिन झाड़ू क्यों खरीदी जाती है।

धनतेरस में शुभ होता है झाड़ू खरीदना

शास्त्रों व मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन जिस चीज़ की भी खरीदारी होती है उसमें आगे चलकर बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी होती है। आपको बता दें कि मत्स्य पुराण में झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से आपके घर की तंगी को दूर करती है।

जानें मान्यताएं

धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदने को लेकर एक ऐसी मान्यता यह है कि घर में झाड़ू लाने से धन की देवी मां लक्ष्मी घर छोड़कर नहीं जाती हैं। इससे आपके पुराने कर्ज से छुटकारा मिलता है। इतना ही इसे अपने घर लाने से सकारात्मता का प्रवाह होता है।

इस दिन खरीदें यह सामान

धनतेरस के दिन माना जाता है कि सोने व चांदी के सामान की खरीदारी खरीदारी करनी चाहिए। ये काफी शुभ माना गया है। इस दिन कई सारे लोग नए कपड़े भी खरीदते हैं। इतना ही नहीं अगर आप कोई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं। तो धनतेरस का दिन इसके लिए बहुत अच्छा और खास है।

Also Read: जानें क्या है धनतेरस की सही तिथि, इस दिन बन रहे कई शुभ योग

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT