होम / Dhanteras: इस साल दो दिन मनाया जा रहा है धनतेरस पर्व, 22 और 23 अक्टूबर को इन शुभ मुहूर्त पर करें खरीदारी

Dhanteras: इस साल दो दिन मनाया जा रहा है धनतेरस पर्व, 22 और 23 अक्टूबर को इन शुभ मुहूर्त पर करें खरीदारी

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 21, 2022, 4:17 pm IST

Dhanteras 2022 Shopping Shubh Muhurat: धनतेरस (Dhanteras) के साथ पांच दिनों का दिवाली का पर्व शुरू हो रहा है। बता दें कि इस साल धनतेरस का पर्व 2 दिन तक मनाया जा रहा है। वहीं पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक है। इसलिए 22 अक्टूबर की शाम यम दीपक जलाने और धनवंतरी जी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इतना ही नहीं 22 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। ऐसे में खरीदारी करना कई गुना अधिक फल देने वाला माना जाता है। वहीं 23 अक्टूबर को दिनभर खरीदारी की जा सकती है। यहां आपको बताते है कि 22 अक्टूबर को किन-किन चीजों की कब से कब तक कर सकते हैं खरीदारी।

22 अक्टूबर को धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

त्रिपुष्कर योग- दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शाम 6 बजकर 2 मिनट तक

प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त

सुबह 8 से लेकर 9 बजे तक

दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक

शाम 5 बजे से लेकर 6 बजे तक

वाहन की बुकिंग और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

दोपहर 12 बजकर 1 बजकर 30 मिनट तक।

इसके बाद 2 बजे से 2 बजकर 50 मिनट तक।

इसके साथ ही 3 बजकर 4 बजकर 30 मिनट तक।

सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त

सुबह- 8 से 9 बजे तक

दोपहर- 12 बजे से लेकर शाम 4 बजकर 20 मिनट तक

शाम- 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक

इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त

सुबह- 8 से 9 बजे तक

दोपहर- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक

रात- 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक

फर्नीचर सहित अन्य चीजें खरीदने का शुभ मुहूर्त

दोपहर- 12 बजे से 2 बजे तक

दोपहर- 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक

शाम- 5 बजे से लेकर 7 बजकर 20 मिनट तक

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

रायबरेली में प्रियंका ने जगाया जोश तो अमेठी में बदला माहौल, गांव-गांव कर रहीं दौरे
Revanth Reddy: 75 वर्ष की आयु में क्या आप रिटायर होने के लिए तैयार है? तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से किया सवाल
मां से 5 साल बड़ी है बेटी, धर्म बदलकर पांच लवअफेयर के बाद रचाई थी शादी; दो साल बाद लिया तलाक -Indianews
Laapataa Ladies पर लगा बड़ा आरोप, इस डायरेक्टर ने किया सीन कॉपी करने का दावा
Sonali Bendre ने क्यों नहीं देखी अपनी 25 साल पहले रिलीज हुई फिल्म सरफरोश, कही ये बात -Indianews
मुंबई BMC ने खास तरह से Sridevi को दी श्रद्धांजलि, चौराहे को दिया एक्ट्रेस का नाम – Indianews
दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं Ekta Kapoor? क्या हैं पूरा सच -Indianews
ADVERTISEMENT