होम / मकर संक्रांति पर इन विशेष चीजों का करें दान, कम होगा शनि दोष का दुष्प्रभाव

मकर संक्रांति पर इन विशेष चीजों का करें दान, कम होगा शनि दोष का दुष्प्रभाव

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : January 14, 2023, 9:27 am IST

Makar Sankranti 2023 Daan: आज शनिवार, 14 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं काफी जगह 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही भगवान सूर्य की उपासना का विधान है। इस पर्व के साथ कई धार्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं जुड़ी हुई हैं। मकर संक्रांति पर दान आदि का काफी महत्व होता है। कहा जाता है इस दिन दान करने से कई गुना ज्यादा फल प्राप्त होता है। तो इस मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करें।

मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान

खिचड़ी का दान

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। चावल में काली उड़द की दाल मिलाकर दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुंडली में मौजूद शनि दोष का दुष्प्रभाव भी कम होता है।

तिल का दान

मकर संक्रांति के दिन तिल का विशेष महत्व है। इसी कारण इस दिन को तिल संक्रांति के नाम से भी जानते हैं। इस दिन तिल का दान करने के साथ सेवन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।।

गुड़ का दान

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि गुड़ का संबंध बृहस्पति देव से है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से सूर्यदेव, शनिदेव के साथ गुरु बृहस्पति की भी कृपा प्राप्त होती है।

गर्म कपड़ों का दान

मकर संक्रांति के दौरान काफी ठंड होती है। ऐसे में जरूरतमंद को गर्म कपड़ों का दान करें। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन ऊनी कपड़ों का दान करने से शनि और राहु दोष का दुष्प्रभाव कम होता है।

Also Read: Makar Sankranti 2023: इस दिन मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व, जानें दही-चूड़ा और खिचड़ी का धार्मिक महत्व

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

KKR VS DC: ईडन गार्डन में दिल्ली से भिड़ेगी कोलकता, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
Bengal Teachers Lose Jobs: 26 हजार शिक्षकों की नौकरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन-Indianews
Siddhant Chaturvedi ने अपने बर्थडे पर गिटार बजाने के साथ किया जमकर डांस, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR vs DC Live Streaming: कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Viral Video: एक दूल्हा और चार दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Indianews
T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, ये स्टार खिवाड़ी संभालेगा टीम की कमान
T20 World Cup 2024: 1990 के दशक की किट की याद दिलाती है न्यूजीलैंड की नई जर्सी, दक्षिण अफ्रीका ने भी विश्व कप के लिए जर्सी को किया लांच
ADVERTISEMENT