होम / Bhai Dooj के दिन बहन भाई को इस वजह से देती हैं नारियल का गोला, जानें ये रोचक कहानी

Bhai Dooj के दिन बहन भाई को इस वजह से देती हैं नारियल का गोला, जानें ये रोचक कहानी

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 26, 2022, 4:27 pm IST

Bhai Dooj 2022: भाई दूज का त्योहार रक्षाबंधन की तरह बड़ा महत्व रखता है। बता दें कि इस साल ये त्योहार 26 और 27 अक्टूबर 2022, दोनो ही दिन मनाया जा रहा है। ये त्योहार भाई और बहनों के अनोखे रिश्ते को मजबूत करता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं, उनकी कलाई पर मौली बांधती हैं और फिर नारियल का गोला भी देती हैं। इसके साथ ही बहन भाई के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और समृद्धि की कामना भी करती है। इस त्योहार पर भाई भी अपनी बहन को हर बुराई से बचाने का वादा करते हैं।

आपको बता दें कि इस त्योहार को देश भर में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। इसे पश्चिम बंगाल में भाई फोटा, महाराष्ट्र में भाऊ बीज, बिहार और झारखंड में गोधन कुटाई और दक्षिण भारत में यम द्वितीया के रूप में जाना जाता है।

यमुना नदी के स्नान से यमराज के प्रकोप से मिलती है मुक्ति

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भाई दूज के दिन अगर भाई यमुना नदी में स्नान करते हैं, तो उन्हें यमराज के प्रकोप से मुक्ति भी मिलती है। वहीं पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भाई यमराज ने अपनी बहन यमुना को वरदान दिया था, जिसके बाद से कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज मनाया जाने लगा। इस मौके पर जानें कि भाई दूज के दिन बहन भाई को नारियल का गोला क्यों देती हैं?

भाई यम और बहन यमुना से संबंधित है ये रोचक किस्सा

पौराणिक कथाओं की मानें तो, यम यानी यमराज और उनकी बहन यमुना, भगवान सूर्य और छाया के संतान थे। दोनों भाई-बहन में बहुत प्यार था। हालांकि, यमराज अपने काम में इतने व्यस्त रहते थे कि उनको यमुना के पास जाने का समय ही नहीं मिलता था। लंबे समय तक जब यम नहीं मिले, तो बहन यमुना नाराज़ हो गईं। एक दिन भाई यमराज अचानक अपनी बहन यमुना से मिलने पहुंच गए। भाई को सामने देख यमुना बेहद खुश हो गईं। उस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया थी।

यमुना ने भाई यम का खूब सत्कार किया, उनको विदा के समय एक नारियल भेंट किया। जब यम ने पूछा कि नारियल क्यों? तो यमुना ने कहा कि ये नारियल आपको मेरी याद दिलाता रहेगा।

इसके बाद यमुना ने अपने भाई से वचन लिया कि चाहे वो कितने भी व्यस्त क्यों न हो, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यानी भैया दूज को मिलने अवश्य आएंगे। यमराज ने बहन को आश्वासन दिया। माना जाता है कि तभी से भाई दूज के दिन भाई अपनी विवाहित बहन के घर टीका कराने जाते हैं और बहन अपने भाई को नारियल का गोला भेंट में देती है।

 

ये भी पढ़े: Bhai Dooj: भाई की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए बहनें करें ये खास उपाय, जानें तिलक मंत्र – India News

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Myanmar Refugees: स्थानीय लोगों से अधिक म्यांमार के शरणार्थियों की संख्या, सीएम बीरेन सिंह को विधायक ने लिखा पत्र -India News
Boeing Starliner: बोइंग स्टारलाइनर क्रू मिशन में हुई देरी, अंतरिक्ष यान फिर बनी वजह -India News
Sushil Modi Funeral: सुशील मोदी पंच तत्व में हुए विलीन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना में हुआ अंतिम संस्कार- Indianews
US Air Force: अमेरिकी वायु सेना के प्रशिक्षक पायलट की मौत, ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान हुआ हादसा -India News
Online Fraud: फ्रीलांस काम के बहाने महिला से 54 लाख रुपए की ठगी, जानें क्या है पूरा मामला?- Indianews
Canada Wildfire: कनाडा की जंगल लगी भीषण आग, कई शहरों पर बढ़ा खतरा -India News
Uttar Pradesh: मौलवी ने इलाज के बहाने महिला से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए- Indianews
ADVERTISEMENT