होम / Chhath Puja: पटना के घाटों पर जोरों पर है छठ पूजा की तैयारी, खरना के अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने लगाई गंगा नदी में डुबकी

Chhath Puja: पटना के घाटों पर जोरों पर है छठ पूजा की तैयारी, खरना के अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने लगाई गंगा नदी में डुबकी

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : October 29, 2022, 1:41 pm IST

Chhath Puja 2022 Day 2: बिहार के महापर्व छठ का आगाज हो चुका है। छठ के महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई है। छठ का पहला दिन नहाय खाय होता है। जबकी दूसरे दिन को खरना कहते हैं। आज खरना का दिन है। ऐसे में घर से दूर रहने वाले लोग भी अपने घरों के तरफ रूख कर चुके हैं। कुछ लोग पहुच गए हैं तो कुछ बस पहुचने का इंतजार कर रहे हैं। बिहार के लिए छठ सिर्फ एक पर्व ही नहीं हैं बल्कि वहां के लोग इस त्योहार को महशूश भी करते हैं। मानना है कि छठ पूजा उनके इमोशन से जुड़ा है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज छठ बिहार से निकल कर ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी फैल चुका है।

पटना के घाटों पर जमकर हो रही है तैयारी 

बता दें बिहार की राजधानी पटना में इस पर्व का अनोखा दृश्य देखने को मिलता है। वहां दूर – दूर से लोग छठ मनाने आते हैं। यहां की रौनक किसी के भी मन को बड़े आसानी से अपने तरफ आकर्शीत कर सकती है। ऐसे में आज खरना से ही यहां पर लोगों का आना जाना शूरू हो जाता है। साथ ही साथ घाट को अच्छे तरीके से सजाया जाता है और ऐसी व्यवस्था की जाती है कि लोगों को किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना ना करने पड़े। इस बार भी यहां पर तैयारियां जोरों पर है। घाट को सजाने का काम चल रहा है।

बिहार में छठ पर्व करने का जो आनंद है वो किसी भी अन्य राज्य में नहीं

ये बात सब जानते हैं कि छठ बिहार का महापर्व है। माना जाता है कि छठ की शुरूआत बिहार से ही हुई है। ऐसे में लोगों का मानना है कि भले ही लोग छठ अब देश के कई राज्यों में मनाया जाने लगा है। सिर्फ भारत में ही नहीं बलेकि विदेशों में भी अब छठ पूजा देखने को मिल ही जाता है। लेकिन बिहार में छठ मनाने की बात ही कुछ और है। एक महिला श्रद्धालू ने कहा, “मैं छत्तीसगढ़ से यहां छठ के लिए आई हूं, बिहार में छठ पर्व करने का जो आनंद है वो किसी भी अन्य राज्य में नहीं है।”

ये भी पढ़ें – Chhath Puja 2022 Day 2: जानें आज खरना पूजा के दिन किस चीज का है महत्व, कैसे करते हैं पूजा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT