होम / Christmas 2022: क्रिसमस से जुड़ी ये 5 जरुरी परंमपराएं और जानिए उनका महत्व

Christmas 2022: क्रिसमस से जुड़ी ये 5 जरुरी परंमपराएं और जानिए उनका महत्व

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 16, 2022, 6:42 pm IST

Christmas 2022 Rituals and Importance: दुनियाभर में 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। क्रिसमस से कई दिन पहले ही लोग इस त्योहार के लिए तैयारियों में जुट जाते हैं और अपने-अपने घरों को सुंदर तरीके सजाते हैं। इस दिन को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है और चर्च में जुटकर क्रिसमस केरोल्स गाया जाता है, साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की जाती है।

आपको बता दें कि क्रिसमस के दिन को एक्स-मस (X-Mas) डे भी कहा जाता है। दरअसल ‘X’ शब्‍द ग्रीक से लिया गया है जिसका मतलब क्राइस्ट होता है। इसलिए क्रिसमस शब्‍द को एक्स-मस भी कहा जाता है। वहीं, इस त्योहार पर लोग घरों में घंटी, मोमबत्ती, केक और मोजे रखते हैं जिनका खास महत्व है। तो यहां जानें क्या है इनका कारण और इन चीजों का महत्व।

क्रिसमस से जुड़ी कुछ जरूरी परम्पराएं और उनके महत्व

घंटियां (Christmas Bells)

क्रिसमस से एक दिन पहले क्रिसमस ट्री को सुंदर तरीके से सजाया जाता है, जिसमें घंटियों का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है। मान्यता है कि घर में घंटियों को रखने से सभी प्रकार की नेगेटिविटी दूर रहती है और इन्हें बजाकर ईसाह मसीह का जन्मदिन मनाया जाता है।

क्रिसमस ट्री (Christmas Tree)

क्रिसमस का त्योहार एक चीज के बिना अधूरा माना जाता है। वह चीज है क्रिसमस ट्री। बता दें कि घर में मौजूद हरे-भरे क्रिसमस ट्री को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। साथ ही मान्यता यह भी है कि इसे घर में रखने से सभी प्रकार की दुःख और नकारात्मकता दूर हो जाती है।

मोमबत्ती (Christmas Candles)

क्रिसमस पर मोमबत्ती जलाकर नकारात्मक उर्जा को दूर करने की प्रार्थना की जाती है। मान्यता है कि मोमबत्ती के प्रकाश की तरह ही ईसाह मसीह दुखों के अंधकार को दूर कर देते हैं। यही कारण है कि इस दिन रंग-बिरंगे मोमबत्तियां जलाई जाती हैं।

केक (Christmas Cake)

जिस तरह मिठाई बांटकर खुशियां मनाने का चलन हिन्दू धर्म में है, ठीक उसी तरह केक बांटकर क्रिसमस त्योहार को मनाया जाता है। मान्यता यह भी है कि केक बांटने से तनाव और मनमुटाव दूर हो जाता है, साथ ही हर तरफ खुशियां आती हैं।

मोजे (Christmas Socks)

क्रिसमस त्योहार की सजावट में मौजे का भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इस परंपरा के पीछे एक दिलचस्प कहानी मौजूद है। माना जाता है कि एक गांव में एक गरीब व्यक्ति रहता था। पैसों का आभाव होने के कारण वह अपनी तीन बेटियों का विवाह नहीं करवा पा रहा था। तब सेंट निकोलस ने उस गरीब की मदद के लिए सोने से भरी पोटली चिमनी के जरिए नीचे फेंक दी, जो एक मोजे में जा गिरी। तब से लेकर क्रिसमस के दिन चिमनी के पास मौजे लटकाए जाते हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Train accident : छत्तीसगढ़ में बड़ी ड्रिल मशीन चलती ट्रेन से टकराया, दो यात्री और एक स्वच्छता कर्मचारी घायल- Indianews
Lok Sabha Election Fifth Phase: 49 सीटों, 6 राज्यों, 2 UT में आज होगा मतदान, इन दिग्गजों की किस्मत दाव पर- जानें 10 प्वांट्स- Indianews
Lok Sabha Election: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत 2 पूर्व मुख्यमंत्री की होगी अग्नि परीक्षा, पांचवें चरण का मतदान आज- Indianews
Patanjali: पतंजलि की ‘सोन पापड़ी’ खाद्य गुणवत्ता परीक्षण में फेल, 3 को भेजा गया जेल- Indianews
Ruskin Bond: 90 साल के हुए रस्किन बॉन्ड, इस मौक पर शेयर किया अपने से जुड़ा यह मार्मिक वाकया- Indianews
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में नाले में मिला नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने अवैध गर्भपात का लगाया आरोप- Indianews
Ebrahim Raisi: ‘उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें’, ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश पर पीएम मोदी ने व्यक्त की चिंता- Indianews
ADVERTISEMENT