होम / Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाना क्यों माना जाता है शुभ? जाने इसके पीछे की परंपरा

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाना क्यों माना जाता है शुभ? जाने इसके पीछे की परंपरा

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 12, 2023, 5:40 pm IST

Makar Sankranti 2023: देशभर में मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 15 जनवरी 2023, रविवार को मनाया जा रहा है। बता दें कि मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान करने का विशेष महत्व है। इसके साथ ही इस दिन घरों में खिचड़ी, दही बड़े, तिल के लड्डू, मुरमुरे के लड्डू जैसे विभिन्न तरह के पकवान बनाए जाते हैं। लेकिन इसके साथ ही घर के बच्चों से लेकर बड़े लोग पतंग जरूर उड़ाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर मकर संक्रांति के ही दिन पतंग क्यों उड़ाई जाती है? जानिए पतंग उड़ाने के पीछे की परंपरा।

पतंग उड़ाने की धार्मिक मान्यता

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पतंग उड़ाने की परंपरा भगवान श्री राम ने शुरू की थी। तमिल की तन्नाना रामायण के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन भगवान श्री राम से पतंग उड़ाई थी, जो इंद्रलोक तक पहुंच गई थी। इसी कारण इस दिन पतंग उड़ाई जाती है।

पतंग उड़ाने का क्या है संदेश?

मकर संक्रांति की तरह स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पतंग उड़ाने की परंपरा है। पतंग को खुशी, आजादी और शुभता का संकेत माना जाता है। इसलिए इन दिनों में पतंग उड़ाने से खुशी का संदेश जाता है।

पतंग उड़ाने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण

वैज्ञानिक दृष्टि से बात करें, तो मकर संक्रांति के दिन सूर्य की किरण शरीर के लिए अमृत समान है, जो विभिन्न रोगों को दूर करने में सहायक होती है। इसलिए इस दिन पतंग उड़ाने से आप सूर्य की किरणों को अधिक मात्रा में ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही विभिन्न तरह के रोगों से बचाव होता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भोजपुरी एक्ट्रेस Amrita Pandey ने की खुदकुशी, निधन से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट -Indianews
Homemade Face Serum: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर इस तरीके से तैयार करें विटामिन सी सीरम -Indianews
Ileana D’Cruz ने अपने काम को लेकर किया खुलासा, इंडस्ट्री में हक मिलने पर कही ये बात -Indianews
Khalistan Slogans: ट्रूडो की मौजूदगी में लगे खालिस्तान समर्थक नारे, भारत ने किया कनाडाई राजनयिक को तलब
Priyanka Chopra ने फ्लॉन्ट की टोंड बॉडी, हेड्स ऑफ स्टेट के सेट से नई सेल्फी की शेयर -Indianews
KKR vs DC Toss Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IPL 2024, KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का सातवां विकेट गिरा, अक्षर पटेल 15 रन बनाकर आउट
ADVERTISEMENT