<

धरती की 5 ऐसी रहस्मयी जगहें, जो इंसानों के लिए भी है पहली, 1 जगह भारत में भी

Mysterious Places on Earth: क्या आप जानते है कि धरती पर 5 ऐसी रहस्मयी जगहें है, जहां इंसान आज तक नहीं पहुंच पाया?

Top 5 Mysterious Places on Earth: इंसानों ने विज्ञान, तकनीक और खोज की मदद से दुनिया को जानने और समझने की कोशिश की है, आज इंसान चांद और मंगल तक पहुंच कर कई रहस्यों से पर्दा उठाया है, लेकिन क्या आप जानते है कि हमारी पृथ्वी पर आज भी कुछ ऐसी दिलचस्प और रहस्मयी जगहें हैं, जहां आधुनिक इंसान पूरी तरह से पहुंच नहीं पाया. जी हां, सही सुना आपने धरती पर कुछ जगह ऐसी है जहां इंसान ने आज तक कदम नहीं रखा, इन जगहों में से एक जगह भारत में भी है. आइए जाने ऐसी 5 रहस्मयी जगहों के बारे में.

वाले डू जवारी (Vale Do Javari), ब्राज़ील

वाले डू जवारी ब्राज़ील में है. अमेज़न जंगलों के भीतर लगभग 33 हज़ार वर्ग मील में फैला यह इलाका दुनिया के सबसे खतरनाक और रहस्यमयी क्षेत्रों में से एक माना जाता है. यहां करीब 2000 लोग रहते हैं, जिनमें कई आदिवासी कबीले ऐसे हैं जो आज भी बाहरी दुनिया से संपर्क में नहीं हैं. करीब 14 कबीले पूरी तरह से आधुनिक सभ्यता से कटे हुए हैं और जंगलों के सहारे ही अपनी जिंदगी जीते हैं. बाहरी लोगों के लिए यह इलाका बेहद खतरनाक है.

डेवोन आइलैंड (Devon Island), कनाडा

कनाडा के नुनावुत के पास स्थित डेवोन आइलैंड को अक्सर “एलियन का घर” कहा जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा निर्जन द्वीप है, जहां का मौसम और पर्यावरण इतना कठोर है कि यहां इंसानों का रहना नामुमकिन है. नासा ने भी इस इलाके का इस्तेमाल मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों के अध्ययन के लिए किया. यहां का तापमान कई बार -50 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है और घना कोहरा हर वक्त छाया रहता है.

नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड (North Sentinel Island), भारत

बंगाल की खाड़ी में अंडमान द्वीप समूह का यह द्वीप जितना खूबसूरत है, उतना ही रहस्यमय और खतरनाक भी. यहां रहने वाली सेंटिनली जनजाति बाहरी लोगों से कोई संबंध नहीं रखना चाहती और उन्हें पास आते ही हमला कर देती है. यह द्वीप करीब 23 वर्ग मील में फैला हुआ है और यहां लोग 60 हज़ार सालों से रह रहे हैं, लेकिन उनका रहन-सहन और संस्कृति आज भी दुनिया के लिए एक रहस्य है. भारत सरकार ने इस द्वीप पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के जाने पर सख्त पाबंदी लगा रखी है.

गंगखर पुनसुम (Gangkhar Puensum), भूटान

भूटान और तिब्बत की सीमा पर स्थित गंगखर पुनसुम को दुनिया का सबसे ऊंचा अनक्लाइम्ब्ड पर्वत कहा जाता है। समुद्र तल से 24,836 फीट ऊंचा यह पर्वत रहस्य से भरा हुआ है. यहां धार्मिक मान्यताओं और कठोर सरकारी नियमों की वजह से आम लोगों की पहुँच संभव नहीं है. स्थानीय लोग मानते हैं कि यह पर्वत देवताओं का निवास है और यहां विशेष पूजा-पाठ किया जाता है, जो बाहरी दुनिया से छिपा है.

स्टार माउंटेन्स (Star Mountains), पापुआ न्यू गिनी

पापुआ न्यू गिनी में स्थित स्टार माउंटेन्स प्राकृतिक सुंदरता और रहस्य का अनोखा संगम हैं. 15,000 फीट से ज्यादा ऊंची इन पहाड़ियों तक पहुंचना बेहद कठिन है. यह इलाका इतना अलग-थलग है कि यहाँ इंसानी बस्तियां बहुत कम देखने को मिलती हैं. साफ आसमान और तारों की जगमगाहट की वजह से इसे दूसरी दुनिया जैसा अनुभव कहा जाता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Pregnancy Myth: पपीता और अनानास खाने से गर्भपात होता है? दोनों फलों के सेवन पर डॉक्टर ने दूर किया भ्रम

Orange Peels Myth-Facts: अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि, पपीता और अनानास खाने से…

Last Updated: April 7, 2026 20:16:39 IST

Badshah Song Controversy: बादशाह ने विवादित गाने ‘टटीरी’ के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग से मांगी माफी, अब लड़कियों के लिए करेंगे ये काम

Badshah Tateeree Song Row: रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने विवादित 'टटीरी' गाने को लेकर…

Last Updated: April 7, 2026 20:10:23 IST

Video: शादी के बाद रोमांटिक मूड में नजर आई मोनालिसा, पति ने बाहों में उठाकर खूब लुटाया प्यार

Monalisa Video: महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी…

Last Updated: April 7, 2026 20:03:49 IST

बुधवार के ये आसान उपाय दिलाएंगे गणेश जी की कृपा! हर समस्या का मिलेगा तुरंत समाधान

Budhwar Upay: अगर आपके जीवन में परेशानियां लगातार बनी हुई हैं और उनका हल नहीं…

Last Updated: April 7, 2026 19:56:27 IST

रोज बड्स स्कूल में वार्षिक महोत्सव ‘लक्ष्य 2026 (संस्कार से सफलता तक)’ भव्य रूप से मनाया गया

खुले आसमान के नीचे पार्टी प्लॉट में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा ने सभी…

Last Updated: April 7, 2026 19:52:21 IST

सेंसेक्स 30 हजार गिर जाए, महंगाई 19% बढ़ जाए तो भी मंजूर, पर… शंकर शर्मा की पोस्ट ने पाकिस्तान की निकाली हवा!

Shankar Sharma: दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने पाकिस्तान के शांति प्लान पर कड़ा प्रहार किया…

Last Updated: April 7, 2026 19:42:39 IST