<
Categories: हेल्थ

8 मिनट आलू उबालकर महीने भर जला सकते हैं LED बल्ब, स्टडी में हुआ खुलासा, जानें कैसे काम करती है यह तकनीक

आप आलू का इस्तेमाल करके अपने घर की लाइट बचा सकते हैं. चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इसके पीछे के साइंस के बारे में.

आलू कार्बोहाइड्रेट्स का एक अच्छा सोर्स है, जिसे अधिकांश लोगों द्वारा खाया जाता है. आलू को किसी भी सब्जी में डाल देने से उसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है. लेकिन,आलू केवल किचन तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह अन्य भी कई काम आती है. हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक अगर आलू को 8 मिनट तक उबाला जाए तो ऐसे में वह एक पोटैटो बैटरी की तरह काम करती है. हालांकि, यह सुनने में काफी अटपटा लग रहा होगा कि आलू बैटरी की तरह कैसे काम कर सकती है.

यह बात पूरी तरह सही है. आप आलू का इस्तेमाल करके अपने घर की लाइट बचा सकते हैं. चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इसके पीछे के साइंस के बारे में. 

आलू से कैसे बन सकती है लाइट?

Hebrew University of Jerusalem द्वारा की गई इस स्टडी में यह दावा किया जा रहा है कि आलू को 8 मिनट तक उबालने से वह बैटरी की तरह काम करती है. यह स्टडी Smithsonian Magazine में प्रकाशित की गई है. दरअसल, इसके पीछे का लॉजिक या साइंस है कि आलू इलेक्ट्रोलाइट्स या सॉल्ट जैसा काम करता है. माना जाता है कि आलू में जिंक की कील और तांबे का सिक्का लगाया जाता है तो ऐसे में एक रिएक्शन होता है. दरअसल, आलू में फॉस्फोरिक एसिड, जो जिंक के साथ रिएक्ट करता है और इससे इलेक्ट्रॉन निकलते हैं. इससे इलेक्ट्रॉन का बहाव उसमें लगाए गए तार के जरिए एलईडी बल्ब तक पहुंचता है, जिससे लाइट जलती है. माना जाता है कि बैटरी की तुलना में यह सस्ती भी पड़ती है. 

कैसे काम करता है यह तरीका?

अगर साइंस के तरीके और वैज्ञानिकों के नजरिए से देखा जाए तो आलू को अगर 8 मिनट तक उबाला जाए तो पाए जाने वाले सेल्स टूटने लगते हैं. ऐसी स्थिति में इलेक्ट्रिसिटी रजिस्टेंस यानि बिजली का प्रतिरोध कम होने लगता है. इस स्थिति में इलेक्ट्रॉन आसानी से बहने लगते हैं. इसलि आलू में बिजली पैदा करने की क्षमता होती है. आलू जिंक और कॉपर इलेक्ट्रॉड्स के साथ रिएक्ट करती है, जिससे एलईडी बल्ब को जलाया जा सकता है. 

क्या वाकई एक महीने तक जल सकता है बल्ब?

देखा जाए तो आलू में वॉल्टेज काफी कम होता है, जो (~0.5 V to 0.9) होता है. अगर आप आलू की मदद से घर में एलईडी बल्ब जलाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कई आलो को स्लाइस में काटकर एकसाथ लगाना होगा, जिसकी मदद से बल्ब जलाया जा सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

पहले छिना फोन, फिर धोखे से ले गया… मामा के घर जा रही नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन पर हुआ दुष्कर्म

Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…

Last Updated: May 17, 2026 22:38:57 IST

Windsor EV vs Honda Amaze: क्या रहेगी वैल्यू फॉर मनी कार? किसकी माइलेज ज्यादा, फीचर्स में क्या है अंतर

दोनों कारों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के बारे में जान लेना जरूरी है.…

Last Updated: May 17, 2026 20:53:00 IST

Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 में से कौन सी स्पोर्ट्स बाइक ज्यादा किफायती? जानें फीचर्स और कीमत

आज हम बात करने जा रहे हैं Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 की. दोनों…

Last Updated: May 17, 2026 20:49:05 IST

एक जीप, 5 ‘ड्राइवर’ और मुंह में विमल… यूपी के इस ‘खतरों के खिलाड़ी’ का वीडियो वायरल!

हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप…

Last Updated: May 17, 2026 19:40:53 IST

Likeness Detection: यूट्यूब का नया फीचर देगा Deepfake से सुरक्षा, जानें कैसे काम करता है, step by step guide

यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…

Last Updated: May 17, 2026 18:16:00 IST