<

क्या है Agnipath Yojana? 4 साल की नौकरी, ₹11 लाख सेवा निधि और परमानेंट नौकरी का पूरा गणित समझिए

What Is Agniveer Yojana: इस साल जून में आयोजित अग्निवीर भर्ती 2026 का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है,इस परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026  के बीच हुआ था,ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि इस भर्ती में कौन-कौन अप्लाई कर सकता है, आवेदन कैसे किया जाता है, सैलरी कितनी मिलती हैं? आइए जानते हैं सारे सवालों के जवाब इस आर्टिकल में.

What Is Agnipath Yojana: भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती 2026 का आयोजन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CCE) के तहत1 जून से 15 जून 2026 तक किया गया. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 15 मई को ही जारी कर दिए गए थे. इस बार परीक्षा देशभर के 206 शहरों में बनाए गए 403 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक स्वीकार किए गए थे. 

ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर यह योजना क्या है,इसके तहत कौन-कौन अप्लाई कर सकता है और इस नौकरी में तनख्वाह कितनी मिलती है?

अग्निपथ योजना क्या है?

अग्निपथ योजना की शुरुआत साल 2022 में की गई थी. इस योजना का उद्देश्य युवाओं को चार साल के लिए भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर देना है. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जनरल ड्यूटी, ट्रेड्समैन, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर और अन्य पदों पर की जाती है. सेवा अवधि पूरी होने के बाद तय नियमों के अनुसार कुछ अग्निवीरों को नियमित सेवा में भी शामिल किया जाता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग होती है. जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. ट्रेड्समैन पद के लिए भी 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. टेक्निकल पदों के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी विषयों के साथ निर्धारित अंक जरूरी हैं. वहीं क्लर्क और स्टोर कीपर पदों के लिए 12वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और कुछ विषयों में अलग से न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं.सरकार ने इस बार ,यानी जून में आयोजित परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा में भी कुछ राहत दी है. अधिकांश पदों के लिए 17.5 से 22 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि कुछ तकनीकी और फार्मा पदों के लिए आयु सीमा अलग तय की गई है.

आवेदन कैसे किया जाता है? (What is Agnipath Yojana)

अग्निवीर भर्ती (Agniveer Yojana) के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाते हैं. उम्मीदवारों को सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरनी होती है. फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होता है. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए.उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना अनिवार्य होता है. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाता.

परीक्षा का सिलेबस (Agnipath Sylabbus)

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में पद के अनुसार अलग-अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं. इनमें सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी और तकनीकी विषय शामिल रहते हैं. तकनीकी पदों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और संबंधित विषयों से भी सवाल पूछे जाते हैं.इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होता है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है.

चयन प्रक्रिया (Agnipath Selection process)

अग्निवीर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाता है. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होती है. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती रैली के लिए बुलाया जाता है, जहां फिजिकल परीक्षा आयोजित होती है. इसके बाद दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षण किया जाता है. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाता है.

अग्निवीर को कितनी मिलती है सैलरी(Agnipath Salary)

अग्निवीरों का वेतन हर साल बढ़ाया जाता है. पहले वर्ष में 30 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलता है. दूसरे वर्ष यह बढ़कर 33 हजार रुपये हो जाता है. तीसरे वर्ष 36,500 रुपये और चौथे वर्ष 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाता है. इसके अलावा सरकार की ओर से तय अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं. पहीं 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद 25% अग्निवीरों को परमानेंट नौकरी दी जाती है व रिटायर होने वाले अग्निवीरों को सेवा निधि को तौर पर लगभग 11 लाख रुपये दिए जाते हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST