<

चाय या कॉफी के ऊपर बुलबुले क्यों बनते हैं? 90% लोगों का हो सकता है सवाल, साइंस से जानिए झाग का सीक्रेट

Bubbles on tea coffee: भारत में चाय पीने के शौकीनों की फेहरिस्त लंबी है. कहते हैं कि, गरम-गरम चाय या कॉफी जब कोई पीता है तो उसका मूड फ्रेश हो जाता है. आपने अक्सर देखा होगा कि, जब ब्लैक कॉफी हो या ब्लैक टी, दोनों को गर्म करते हैं तो उनमें बुलबुले या झाग बन जाते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये झाग या बुलबुले क्यों बनते हैं? आइए जानते हैं इन बुलबुलों के पीछे का साइंस-

Bubbles on tea coffee: भारत में चाय पीने के शौकीनों की फेहरिस्त लंबी है. कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिनके दिन की शुरुआत ही एक कप चाय की चुस्की से होती है. हां, ये जरूर है कि, कुछ लोग चाय पीना पसंद करते हैं तो कुछ कॉफी. इन ड्रिंक्स से उठने वाली खुशबू हर किसी को एनर्जी से भर देती है. कहते हैं कि, गरम-गरम चाय या कॉफी जब कोई पीता है तो उसका मूड फ्रेश हो जाता है. लेकिन, चाय-कॉफी से जुड़े लोगों के कुछ सवाल भी होते हैं. ऐसा ही एक बेहद कॉमन सवाल है कि आखिर चाय-कॉफी के ऊपर बुलबुले क्यों बनते हैं? आपने भी देखा ही होगा कि, जब ब्लैक कॉफी हो या ब्लैक टी, दोनों को गर्म करते हैं तो उनमें बुलबुले या झाग बन जाते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये झाग या बुलबुले क्यों बनते हैं? क्या है इन बुलबुलों के पीछे का साइंस? आइए जान लेते हैं चाय-कॉफी से उठने वाले झाग के बारे में- 

चाय-कॉफी से उठते झाग के पीछे का साइंस

मनीकंट्रोल की एक खबर के मुताबिक, चाय या कॉफी से उठने वाले बुलबुले केमिस्ट्री और फिजिक्स का कमाल है. बता दें कि, चाय या कॉफी में बुलबुले आने का मुख्य कारण है, उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला दूध. बता दें कि, दूध में रूप से 2 चीजें होती हैं, प्रोटीन (केसीन और व्हे प्रोटीन) और फैट. जब कोई दूध को तेजी से उबालता है या फेंटता है तो उसमें मौजूद प्रोटीन के अणु टूटने लगते हैं. ये टूटे हुए अणु हवा को पकड़ लेते हैं जिससे छोटे-छोटे बुलबुले बनने लगते हैं. इसके बाद दूध में मौजूद फैट इन बुलबुलों को मजबूती देने लगता है जिससे इन बुलबुलों को मिलाकर झाग बन जाता है जो काफी देर तक चाय या कॉफी के ऊपर तैरता रहता है.

झागदार कॉफी टेस्टी क्यों लगती है?

वैसे तो कॉफी टेस्टी होने के कई कारण हो सकते हैं. लेकिन, झागदार कॉफी का स्वाद अलग ही होता है. बता दें कि, जब आप झाग वाली कॉफी पीते हैं, तो बुलबुले आपकी जीभ पर फूटते हैं जिससे कॉफी का अरोमा यानी खुशबू सीधे आपकी नाक तक पहुंचती है. यही वजह है कि बिना झाग वाली कॉफी की तुलना में झाग वाली कॉफी ज्यादा स्वादिष्ट और खुशबूदार लगती है.

हवा का प्रेशर और फेंटने की तकनीक

कॉफी में जब झाग बनता है तो उस प्रक्रिया को ‘एरिएशन’ कहते हैं. जब आप कॉफी और चीनी को चम्मच से तेजी से फेंटते हैं तो आप असल में कॉफी के उस मिश्रण में हवा पैदा कर रहे होते हैं. ऐसे में कॉफी में मौजूद नेचुरल ऑयल और चीनी मिलकर एक चिपचिपा झिल्ली बनाते हैं जो हवा के बुलबुलों को पकड़ लेती है. और यही कारण है कि मशीन से बनी कॉफी में स्टीम प्रेशर की वजह से बहुत अधिक झाग नजर आता है जिसे ‘क्रेमा’ भी कहते हैं.

चाय में बुलबुलों का रहस्य

जब चाय वाला अपनी केतली से चाय को गिलास में काफी ऊंचाई से गिराता है तो चाय और हवा तेजी से टकराती है. इस प्रोसेस में हवा के बुलबुले चाय की सतह पर फंस जाते हैं. इसके बाद चाय में मौजूद पत्ती के अर्क और दूध के प्रोटीन मिलकर एक ऐसी लेयर बना देते हैं जो इस झाग को कुछ देर तक टिकाए रखते हैं और वो बुलबुले चाय की सतह पर आ जाते हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ ऑटो चला रही महिला, चेहरे पर साफ झलक रही खुशी; Video देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…

Last Updated: May 31, 2026 14:48:31 IST

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST