India News (इंडिया न्यूज़), Sitar Player Dr. Surendra Rawal : नन्हेड़ा गांव निवासी व प्रसिद्ध संगीतकार सितार वादक डॉ. सुरेन्द्र रावल ने महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित भारत सरकार के कार्यक्रम क्रिएट इन इंडिया चैलेंज 2025 में ऑडिशन दिया है। जिससे गांव ही नहीं बल्कि पूरें क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डॉ. सुरेन्द्र रावल ने बताया कि सरकार के कार्यक्रम क्रिएट इन इंडिया चैलेंज 2025 का उद्देश्य अपनी प्रतिभा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाना है जिसके मेगा ऑडिशन सिंफनी ऑफ इंडिया भारत की गूंज में मुंबई हुआ है। डॉ. सुरेन्द्र रावल ने बताया कि मुंबई में आयोजित रियलिटी शो सिंफनी ऑफ इंडिया, भारत की गूंज के मेगा ऑडिशन में देश भर से लाखों लोगों में से 125 कलाकारों का चयन हुआ है। दूरदर्शन डीडी नेशनल टीवी चैनल पर चल रहा है।
मुम्बई में आयोजित मेगा ऑडिशन सिंफनी ऑफ इंडिया भारत की गूंज में प्रस्तुति देते प्रसिद्व संगीतकार सितार वादक डॉ. सुरेन्द्र रावल
बता दें कि नन्हेड़ा गांव के होनहार और प्रतिभाशाली संगीतकार सितार वादक डॉ. सुरेन्द्र रावल ने पानीपत और हरियाणा का नाम एक बार फिर रोशन किया है। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. सुरेन्द्र रावल ने एक किसान करेशन सिंह रावल के घर जन्म लिया और आज अपनी प्रतिभा का लोहा संगीत के क्षेत्र में मनवा रहे हैं।
वर्तमान में इनकी संगीत की शिक्षा संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी विश्वविख्यात सितार वादक पंडित डॉ. हरविंदर शर्मा के निर्देशन में चल रही है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से 2024 में डॉ. आरती श्योकंद के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि हासिल की। इतना ही नहीं बल्कि अनेक स्थानों पर उन्हें भारत व हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होने बताया कि उनका लक्ष्य अपने गांव व माता-पिता का नाम रोशन करना है। Sitar Player Dr. Surendra Rawal
सिंगर दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट की टिकट का खेल हुआ फेल, फर्जी टिकट बेचने वाला गिरफ्तार
डॉ. सुरेन्द्र रावल ने बताया कि उसने 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में सितार वाद्य पर भारतवर्ष का प्रतिनिधित्व किया था। 2020 में बांग्लादेश के ढाका में आयोजित द पूर्वा इंटरनेशनल कल्चरल फेस्टिवल में 40 देशों के कलाकारों के साथ सितार वाद्य पर भारतवर्ष का प्रतिनिधित्व किया। 2023 में थाईलैंड के बैंकॉक में इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस भारत सरकार के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तुतियां दी। इतना ही नही बल्कि हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगण के समक्ष प्रस्तुति दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त देश विदेश में इनकी प्रस्तुतियां होती रहती हैं। Sitar Player Dr. Surendra Rawal
डॉ. सुरेन्द्र रावल को 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं। 2018 में ऑल इंडिया रेडियो में शास्त्रीय संगीत में ग्रेड से नवाजा गया। वर्ष 2020 में उड़ीसा में चारोथी शिक्षा ओ संस्कृति सदन द्वारा सुर सम्राट सम्मान से नवाजा जा चुका है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.