होम / कार्तिकेय शर्मा ने खेलों के माध्यम से हरियाणा को दुनिया से जोड़ा

कार्तिकेय शर्मा ने खेलों के माध्यम से हरियाणा को दुनिया से जोड़ा

Harpreet Singh • LAST UPDATED : June 15, 2022, 9:24 pm IST

इंडिया न्यूज | Haryana News (Kartikeya Sharma) : कार्तिकेय शर्मा हाल ही में हरियाणा से राज्यसभा के सांसद बने हैं। वह एक सफल उद्यमी हैं। कार्तिकेय शर्मा का जन्म 14 मई 1981 को हुआ। कार्तिकेय शर्मा के पिता विनोद शर्मा केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वहीं उनकी माता शक्तिरानी शर्मा अंबाला नगर निगम की मेयर हैं। कार्तिकेय शर्मा का विवाह ऐश्वर्या शर्मा के साथ हुआ। ऐश्वर्या शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा की बेटी हैं।

Kartikeya Sharma
Kartikeya Sharma

कार्तिकेय शर्मा आईटीवी नेटवर्क के फाउंडर हैं। आईटीवी नेटवर्क मीडिया कंपनी इंडिया न्यूज, न्यूजएक्स, संडे गार्जियन चलाती है। इसके साथ ही वह पिकाडली समूल के प्रबंध निदेशक हैं। पिकाडली ग्रुप गुरुग्राम और लुधियाना में हयात रिजेंसी होटल, दिल्ली में हिल्टन ब्रांडेड हिल्टन होटल चेन चलाता है।

इसके साथ ही वह अपनी कंपनी प्रो स्पोर्टिफाई के जरिये प्रो रेसलिंग लीग और इंडियन एरिना पोलो लीग के सह-मालिक हैं। बिजनेस के अलावा कार्तिकेय शर्मा सामाजिक सेवाओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कार्तिकेय शर्मा दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

कार्तिकेय शर्मा (kartikeya Sharma) के करियर की खास उपलब्धियां

कार्तिकेय शर्मा एक सफल उद्यमी हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। हाल ही में वही हरियाणा राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए हैं। कार्तिकेय शर्मा ने 2007 में आईटीवी मीडिया को लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया न्यूज के माध्यम से क्षेत्रीय टीवी चैनलों का एक नेटवर्क भी लॉन्च किया। 2015 आने तक इंडिया न्यूज ने अपनी पकड़ हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड तक पसार लिए थे। उसके बाद कार्तिकेय शर्मा ने न्यूज एक्स चैनल लॉन्च किया।

उन्होंने द संडे गार्जियन (एक अंग्रेजी भाषा का संडे अखबार ) आज समाज, एक हिंदी भाषा के दैनिक समाचार पत्र के साथ प्रिंट मीडिया में प्रवेश किया। वह एक भारतीय टीवी समाचार वायर सेवा, न्यूज वायर सर्विसेज से भी जुड़े। 2015 में, शर्मा ने प्रो रेसलिंग लीग चलाने वाली कंपनी स्पोर्टि सॉल्यूशंस के सीईओ आशीष चड्ढा के साथ प्रो स्पोर्टिफाई की स्थापना की। 2016 के eNBA Awards में कार्तिकेय शर्मा को बेस्ट सीईओ का अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ।

2015 में प्रो स्पोर्टिफाई लॉन्च कर एथलेटिक्स स्तर को मजबूत किया

2015 में कार्तिकेय शर्मा ने प्रो स्पोर्टिफाई की शुरूआत की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में खेल और एथलेटिक्स के स्तर को मजबूत करना था। कार्तिकेय शर्मा की प्रो स्पोर्टिफाई ने भारतीय कुश्ती महासंघ के साथ मिलकर प्रो कुश्ती लीग की शुरूआत की। प्रो कुश्ती लीग (पीडब्लूएल) एक अन्य प्रसिद्ध खेल आयोजन, आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग, एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लीग) के कद के समान है। PWL में 6 फ्रेंचाइजी टीम थी। हर टीम में 9 खिलाड़ी, 5 पुरुष और 4 महिलाएं होती हैं। खिलाड़ी भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होते हैं। इसके साथ ही कार्तिकेय शर्मा ने इंडियन एरिना पोलो लीग की शुरूआत भी की।

ये भी पढ़े : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने गुरुग्राम में अभय सिंह चौटाला से की मुलाकात, चौटाला ने जताई ये उम्मीद…

ये भी पढ़े : दिल्ली में बढ़ते जा रहे कोरोना के मरीज, 1100 नए केस तो 2 ने तोड़ा दम, जानें स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा?

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाब पुलिस को दी लारेंस की गिरफ्तारी की परमिशन, पूरी सुरक्षा के साथ पहुंची पंजाब पुलिस

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube |

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT