Health Benefits Of Fig: मौसम का मिजाज बदल रहा है. इस बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है. तेज हवाएं, कभी धूप तो कभी ठंडक से शरीर कमजोर पड़ सकता है और छोटी-छोटी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसी कड़ी में अंजीर बदलते मौसम में सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि, अंजीर सेहत के लिए कैसे फायदेमंद?
सेहत का खजाना है यह फल, बदलते मौसम में मिलते हैं ढेरों लाभ. (Canva)
Health Benefits Of Fig: ठंड के मौसम की विदाई और गर्मियां दस्तक देने वाली हैं. कह सकते हैं कि मौसम का मिजाज बदल रहा है. इस बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है. तेज हवाएं, कभी धूप तो कभी ठंडक से शरीर कमजोर पड़ सकता है और छोटी-छोटी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में खाने में कुछ पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है. इसी कड़ी में अंजीर बदलते मौसम में सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है. अंजीर का सेवन करने से सबसे पहले दिल और ब्लड प्रेशर पर सकारात्मक असर पड़ता है. यही वजह है कि, आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही अंजीर के गुणों को मान्यता देते हैं. अब सवाल है कि आखिर, अंजीर सेहत के लिए कैसे फायदेमंद? अंजीर में कौन से पोषक तत्व होते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, अंजीर में मौजूद पोटेशियम और अन्य मिनरल्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. शोध बताते हैं कि नियमित अंजीर खाने से हृदय को मजबूती मिलती है और ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित रहता है.
इम्यूनिटी बढ़ाए: बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम मजबूत रखना हर किसी के लिए जरूरी होता है. अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इसका नियमित सेवन सर्दियों में वायरल और संक्रामक बीमारियों से लड़ने की ताकत को बढ़ाता है. वैज्ञानिकों के अनुसार, अंजीर में मौजूद तत्व शरीर की सफाई प्रक्रिया को भी बेहतर बनाते हैं और अंदर से स्वस्थ बनाए रखते हैं.
हड्डियां मजबूत बनाए: अंजीर हड्डियों के लिए भी वरदान है. इसमें प्राकृतिक कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा काफी होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं. बदलते मौसम में अक्सर हड्डियों में दर्द और जकड़न की शिकायत बढ़ जाती है, लेकिन अंजीर का नियमित सेवन इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है.
पाचन सुधारे: पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना भी सर्दियों में एक चुनौती हो सकती है. मौसम बदलने से पेट की क्रियाएं धीमी हो जाती हैं और कब्ज या भारीपन की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में अंजीर खाने से पाचन में मदद मिलती है. इसके फाइबर पाचन तंत्र को सक्रिय रखते हैं और भोजन से पोषण को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करते हैं.
मोटापा घटाए: सुबह खाली पेट भिगोए हुए अंजीर खाने से लाभ और भी ज्यादा बढ़ जाता है. वजन नियंत्रण और ऊर्जा बढ़ाने में भी अंजीर बेहद उपयोगी है. इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है और लंबे समय तक पेट भरा रखती है. यही कारण है कि अंजीर वजन घटाने के प्रयासों में भी मदद करता है. अगर इसे नट्स जैसे बादाम और अखरोट के साथ मिलाकर खाया जाए, तो इसके लाभ दोगुने हो जाते हैं और यह शरीर को पोषण देता है.
अंजीर का सेवन करने का तरीका भी बहुत महत्वपूर्ण है. सुबह खाली पेट 2-3 भिगोए हुए अंजीर खाने से शरीर को दिनभर ताकत और ऊर्जा मिलती है. इसके अलावा, अगर इसे गर्म दूध के साथ लिया जाए, तो बदलते मौसम से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. अंजीर को सूखे मेवों और किशमिश के साथ खाने से इसका स्वाद और स्वास्थ्य लाभ दोनों बढ़ जाते हैं.
Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…
1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…
मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…
टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…
Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…
अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…