<
Categories: हेल्थ

शरीर में जोश भर देगी ये चीज! रात बिस्तर पर जाने से पहले दूध में एक कतरा मिलाकर पी जाइए, फिर देखिए कमाल

Health Benefits Of Saffron Milk: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में सेहतमंद रह पाना मुश्किल हो रहा है. शारीरिक कमजोरी इसमें सबसे आगे आ रही है. इस परेशानी को दूर करने के लिए लोग तमाम चीजों का सेवन करते हैं. लेकिन, एक चीज का कॉम्बिनेशन अधिक कारगर हो सकता है. आइए जानते हैं इस कॉम्बिनेशन के बारे में-

Health Benefits Of Saffron Milk: आजकल जैसी हमारी दिनचर्या है उसमें सेहतमंद रह पाना मुश्किल बन रहा है. तमाम गंभीर बीमारियां अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह बन रही है. जब इनकी अनदेखी होती हैं तो बीमारी गंभीर हो जाती है. शारीरिक कमजोरी इसमें सबसे आगे आ रही है. इस परेशानी को दूर करने के लिए लोग तमाम चीजों का सेवन करते हैं. लेकिन, एक चीज का कॉम्बिनेशन अधिक कारगर हो सकता है. अगर आप इस कॉम्बिनेशन का सेवन करते तो शरीरिक समस्याओं की छुट्टी होगी ही. साथ ही सेक्सुअल हेल्थ भी ठीक रहेगी. ये कॉम्बिनेशन कुछ और नहीं, बल्कि केसर-दूध है. वैसे तो आप इन दोनों चीजों को आप दिन में किसी भी समय ले सकते हैं. लेकिन, रात में अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर केसर-दूध सेहत के लिए कैसे फायदेमंद? इस कॉम्बिनेशन से कौन सी परेशानियां दूर हो सकती हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की क्लीनिकल डाइटिशियन खुशबू शर्मा-

रात सोने से पहले क्यों पीएं केसर वाला दूध?

डाइटिशियन बताती हैं कि, केसर वाला दूध रात में सोने से पहले पीना अधिक फायदेमंद है. बता दें कि, केसर और दूध का मिश्रण शरीर को रिलेक्स देता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है. केसर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं और दूध कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जिससे शरीर की रिकवरी होती है. यह संयोजन प्रजनन स्वास्थ्य और यौन शक्ति को बढ़ावा देने में सहायक है.

रात में केसर वाला दूध पीने से क्या होगा

  1. एक्सपर्ट बताती हैं कि, जिन पुरुषों को हमेशा कमजोरी या फिर थकान महसूस रहती है, उन्हें रात में सोने से पहले केसर वाला दूध जरूर पीना चाहिए. बता दें कि, केसर-दूध के कॉम्बिनेशन से शरीर को एनर्जी मिलती है. साथ ही, पुरुषों की शारीरिक कमजोरी की समस्या भी दूर होती है.
  2. काफी लोग दूध में चीनी की बजाय शहद मिलाकर पीते हैं. जो लोग भी ऐसा करते हैं, उन्हें कई फायदे होते हैं. शहद एक नेचुरल स्वीटनर है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं. शहद गले में खराश, कफ कम करने में कारगर है. शहद दूध का कॉम्बो टेस्टी तो लगता ही है, रात में सोने से पहले एक गिलास पी लेने से अच्छी नींद भी आती है.
  3. रोजाना सोने से पहले आप केसर वाला दूध पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को गर्मी मिलती है. यह सर्दियों के दौरान होने वाली शिकायत को दूर कर सकता है. इससे खांसी, सर्दी और जुकाम को दूर
    किया जा सकता है. साथ ही स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो सकती हैं.
  4. केसर वाला दूध आपकी कामेच्छा को बढ़ाने में मददगार हो सकता है. दरअसल, केसर में कामोत्तेजक गुण होते हैं. यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए फायदेमंद है. दूध और केसर लेने से शादीशुदा पुरुषों को अपना यौन जीवन बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. आप चाहें तो दूध के साथ किशमिश भी ले सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर हैं. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता के साथ ‘मातृत्व उत्सव’ का आयोजन

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में मातृत्व के प्रेम, त्याग, शक्ति…

Last Updated: May 15, 2026 16:22:28 IST

व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 12 के उत्कृष्ट परिणामों का किया गौरवपूर्ण उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में…

Last Updated: May 15, 2026 16:07:11 IST

स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी का शानदार रिजल्ट, कॉमर्स में 100% सफलता हासिल

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी कॉमर्स का रिजल्ट 100% रहा। वत्सल काबरा…

Last Updated: May 15, 2026 15:52:31 IST

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर बढ़े, नोट करें अपने शहरों का हाल

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दामों में उतार का दौर जारी है.…

Last Updated: May 15, 2026 15:36:34 IST

‘बैलगाड़ी चाहिए तो यहां संपर्क करें’… पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर EV वालों ने ली चुटकी, घोड़ा खरीदने की सलाह!

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.…

Last Updated: May 15, 2026 14:02:00 IST

Hanta Virus Outbreak: इंसानियत पर भारी पड़ेंगे अदृश्य दुश्मन! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी और 2026 का कड़वा सच

बाबा वेंगा की उस भविष्यवाणी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, जिसमें साल…

Last Updated: May 15, 2026 13:28:02 IST