Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. लोगों ने अपना दुख-दर्ज और नाराजगी एक बेहद अलग अंदाज में जाहिर की है. आप भी देखेंगे तो लोटपोट हो जाएंगे-
'बैलगाड़ी चाहिए तो यहां संपर्क करें'... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर EV वालों ने ली चुटकी, घोड़ा खरीदने की सलाह!
बढ़ती महंगाई के दौर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की जेब पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है. जहां एक तरफ घरेलू गैस की कमी से लोग परेशान थे, तो अब तेल की बढ़ती कीमतों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. अब जनता अपना दर्द सुनाए भी तो किसे? इसलिए सोशल मीडिया पर नाराजगी और गुस्सा जाहिर करते हुए तमाम फनी मीम पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें बैलगाड़ी और घोड़ा खरीदने की बातें कही जा रही हैं.
डीजल-पेट्रोल के दाम में बढोत्तरी के बाद कई शहरों में अब ईंधन की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर पार कर गई है. इस बदलाव का सीधा असर आम आदमी पर ज्यादा पड़ेगा. सरकार के इस फैसले से सिर्फ वाहन चलाने वाले ही नहीं, दूध, सब्जी और राशन की कीमतों पर भी पड़ता है, क्योंकि सप्लाई के लिए तो वाहन ही इस्तेमाल किए जाते हैं.
अपने इसी दर्द को जाहिर करते हुए एक यूजर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डायलॉग वाला मीम शेयर किया है, जिसमें लिखा है चांद पर है अपुन….
सुनील गौरैया नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर रामायण-महाभारत काल को याद करते हुए रथ, घुड़सवारी और भागते हुए सैनिकों की वीडियो शेयर की है, जिसे देखकर आपका भी हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाएगा.
आशुतोष गुप्ता नाम के एक यूजर ने अपने भविष्य की प्लानिंग शेयर की है. अपने पोस्ट में यूजर ने लिखा है कि होने दो पेट्रोल डीजल महंगा प्रिये! तुम्हारे लिए दो बैल खरीदूंगा, और सोफा लगा बैलगाड़ी बनवाउँगा. फिर तुम्हे पूरा शहर घुमाऊंगा.
पुष्पराज शर्मा नाम के यूजर ने आपदा में अवसर खोज लिया है. अपने ऑफिशियल अकाउंट पर यूजर ने उचित मूल्य पर बैलगाड़ी बेचने की बात कही है, जिसमें लोगों को 20% डिस्काउंट तक दिया जाएगा.
हालांकि एक तबका ऐसा भी है, जिस पर डीजल-पेट्रोल की कीमतों का कोई असर नहीं पड़ेगा. वो हैं इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स के मालिक. सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो तेजी से रीपोस्ट किया जा रहा है, जिसमें कथित ईवी ओनर धुरंधर के गाने ‘नैना लडावां’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- Hanta Virus Outbreak: इंसानियत पर भारी पड़ेंगे अदृश्य दुश्मन! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी और 2026 का कड़वा सच
बाबा वेंगा की उस भविष्यवाणी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, जिसमें साल…
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…