Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
बाबा वेंगा की उस भविष्यवाणी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, जिसमें साल 2025 से 2027 के बीच गंभीर महामारी की ओर संकेत किया था. आप भी जान लीजिए क्या है वायरल दावों के पीछे की सच्चाई-
बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने साल 1996 में अपनी मृत्यु से पहले कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की थीं. फिर चाहे कोरोना महामारी हो या फिर 9/11 का आंतकी हमला. कई भविष्यवाणियां आज 2026 तक सच साबित हो चुकी हैं तो वहीं युद्ध और नए वायरस स्प्रैड के बीच सच होती दिखाई पड़ रही हैं. दुनियाभर में फैले बाबा वेंगा के समर्थकों का मानना है कि उन्होंने मरने से पहले ही दिव्यदृष्टि के जरिए भविष्य देख लिया था. इन दिनों एक बार फिर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां जीवंत हो उठी हैं. सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा के सपोर्टर उस भविष्यवाणी को याद कर रहे हैं, जिसमें 2025 से 2027 के बीच बड़ी मुसीबत के बारे में बताया गया था.
बाबा वेंगा के फोलोअर्स का कहना है कि अपनी मृत्यु से पहले उन्होंने साल 2025 से 2027 के बीच आने वाली मुसीबतों के बारे में बताया था. दावों के मुताबिक, उन्होंने 2025 से 2027 के बीच एक बहुत ही अशांत समय की भविष्यवाणी की थी. उनके दावों के अनुसार, पूरी दुनिया एक ऐसी मेडिकल कंडीशन का सामना करेगी, जो पूरी तरह से अज्ञात होगी. बाबा वेंगा ने चेतावनी भी दी थी कि इंसानियत पर ऐसे वायरस हावी हो जाएंगे, जो तेजी से फैलेंगे. इन वायरस पर दवा का असर भी न के बराबर होगा.
इंटरनेट की दुनिया में आए दिन हर छोटी-बड़ी मुसीबत को बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़ दिया जाता है, लेकिन वायरल भविष्यवाणी को लेकर कुछ कन्फ्यूजन दिखाई पड़ती हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में स्पेसिफिक वायरस का नाम नहीं है. हालांकि 2025 में नोरा वायरस और अब 2026 में हंता वायरस से मची सनसनी के बीच लोग इन भविष्यवाणियों को सही समझ रहे हैं.
बाबा वेंगा एक बेहद सम्मानित और मशहूर भविष्यवक्ता रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर वायरल भविष्यवाणियां उनकी ही हैं. ऐसा कोई प्रमाण नहीं है, इसलिए दावों पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता. हालांकि बढ़ती बीमारियां और गंभीर हालातों के बीच सावधानी बरती जा सकती है. ऐसी भविष्यवाणियों पर विश्वास करना या न करना ये आप पर निर्भर करता है, लेकिन जागरुकता हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है.
ये भी पढ़ें:- जींस वाली बहू को ‘टॉर्चर’ करते थे ससुराल वाले, तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही तफ्तीश!
डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.…
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…