<
Categories: हेल्थ

100 से ज्यादा बीमारियों का काल है यह फल! डायबिटीज-कैंसर जैसी बीमारियों में संजीवनी, सूजन भी करता कम

Noni fruit health Benefits: हमारे आसपास कई पेड़-पौधों का जिक्र है जो सेहत के लिए संजीवनी साबित हो सकते हैं. इनकी जानकारी न होने से हम उनका लाभ नहीं ले पाते हैं. इन पौधे से मिलने वाले फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं. आज आपको एक दुर्लभ फल के बारे में बताएंगे, जो सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इस फल के बारे में-

Noni fruit health Benefits: हमारे आसपास कई पेड़-पौधों का जिक्र है जो सेहत के लिए संजीवनी साबित हो सकते हैं. इनकी जानकारी न होने से हम उनका लाभ नहीं ले पाते हैं. इन पौधे से मिलने वाले फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं. देशभर के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के फलों की पैदावार की जाती है. आज आपको एक दुर्लभ फल के बारे में बताएंगे, जो सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है. जी हां, यह फल मोरिंडा सिट्रिफ़ोलिया (Morinda citrifolia) नामक पेड़ से प्राप्त होता है, जिसे नोनी फल के नाम से जाना जाता है. आयुर्वेद में इसका विशेष महत्व है.

बता दें कि, नोनी फल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसकी पहचान एक खास औषधि के रूप में भी की जाती है. यह सेहत का बेहतर ख्याल रखने में मदद करता है. नोनी के पेड़ की खासियत है कि इसके पत्तों से ही नहीं जड़ों से भी हर्बल दवाएं बनाई जा सकती हैं. नोनी का फल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचाव करता है.

नोनी फल के सेवन से होने वाले फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल करे: वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, नोनी का फल डायबिटीज के लिए भी काफी असरदार माना जाता है. दरअसल, नोनी फल में कई ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर रक्त शर्करा के बढ़े हुए स्तर को कम करने में मदद करने लगते हैं. बता दें कि, ब्लड शुगर का स्तर गिराने के लिए आप नोनी पेड़ के पत्तों का भी सेवन कर सकते हैं.

इ्म्युनिटी बूस्ट करे: रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए भी नोनी फल का सेवन किया जा सकता है. बता दें कि, नोनी फल और पत्तों में एक खास प्रकार के एक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करने का काम करते हैं. इसके सेवन से संक्रमण आदि होने का खतरा भी कम किया जा सकता है.

कैंसर का जोखिम घटाए: नोनी फल कैंसर जैसी बीमारी के जोखिम को कम करने में असरदार माना जाता है. बता दें कि, यह फल ट्यूमर कोशिकाओं को समाप्त कर लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. इस फल का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको निरोगी रखकर आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करता है.

पेट की परेशानियां कम करे: पेट से संबंधित कई परेशानियों को दूर करने के लिए नोनी फल का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में जिन लोगों को पाचन की समस्या रहती है उनके लिए यह नोनी फल संजीवनी की तरह काम करता है. इसके अलावा, इस खास फस का सेवन करने से कब्ज व पेट फूलने जैसी समस्याएं भी ठीक होती हैं.

सूजन-जलन में कारगर: नोनी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों का अच्छा स्रोत माना जाता है. ऐसे में त्वचा की सूजन, लालिमा और जलन आदि की परेशानी होने पर इसका सेवन किया जा सकता है. इसके पत्तों में कई तत्व ऐसे पाए जाते हैं, जो एक एंटी बैक्टीरियल की तरह काम करते हैं. इन पत्तों की मदद से घाव को संक्रमित होने से बचाया जा सकता है.  

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

IPL 2026: ऑरेंज कैप के लिए सुदर्शन-क्लासेन में जंग, विराट कोहली भी रेस में शामिल, पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में साईं सुदर्शन…

Last Updated: May 16, 2026 15:00:49 IST

‘मौत के बाद भी चलता रहा इलाज!’ बोकारो अस्पताल पर गंभीर आरोप, 4 दिन के मासूम की मौत पर बवाल

Viral Video: झारखंड के बोकारो स्थित एक अस्पताल पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. दावा…

Last Updated: May 16, 2026 13:59:17 IST

Silver Price Today 16 may 2026: जानें अपने शहरों में चांदी के ताजा रेट्स

Silver Price Today 16 may 2026: पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में कमी…

Last Updated: May 16, 2026 13:09:37 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:47:05 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:46:42 IST