Hindi News / Health / Arjuna Bark Is Beneficial In Reducing Weight

वजन कम करने में फायदेमंद है अर्जुन की छाल, जानें कैसे?

इंडिया न्यूज (Arjun Bark For Weight Loss) आयुर्वेद में अर्जुन की छाल कई बीमारियों की दवा के रूप में इस्तेमाल की जाती है। ये हृदय और डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। बता दें इतना ही नहीं अगर वजन सामान्य से बहुत अधिक है, तो भी अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कर सकते […]

BY: Suman Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज (Arjun Bark For Weight Loss)
आयुर्वेद में अर्जुन की छाल कई बीमारियों की दवा के रूप में इस्तेमाल की जाती है। ये हृदय और डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। बता दें इतना ही नहीं अगर वजन सामान्य से बहुत अधिक है, तो भी अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो ऐसे में जानेंगे वजन घटाने में अर्जुन की छाल कैसे फायदा पहुंचाती है।

अर्जुन की छाल के लाभ

  • अर्जुन की छाल वैसे तो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन यह हृदय रोगियों और मोटापे से परेशान लोगों के लिए रामबाण हो सकती है। अर्जुन की छाल पेट के लिए काफी लाभकारी होती है। अर्जुन की छाल अपच की समस्या को दूर करती है। आयुर्वेद में अपच का मतलब होता है पाचन की अपूर्ण प्रक्रिया। अर्जुन की छाल पाचन में सुधार करने में मदद करता है। इससे कफ संतुलित होता है। अर्जुन की छाल कमजोर पाचक अग्नि को बढ़ाता है।
  • अर्जुन की छाल का उपयोग करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जब मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, तो वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अर्जुन की छाल शरीर का वजन संतुलित करने में मदद करता है। अगर आपको मोटापा कम करना है, तो इसे अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। अर्जुन की छाल में हाइपोलिपिडेमिक पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और फैट बर्न करने में भी मदद करता है।

कैसे करें सेवन?

  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का उपयोग कई तरीकों से कर सकते हैं। आप इसे चूर्ण, चाय आदि के रूप में ले सकते हैं। वजन कम करने के लिए आप अर्जुन की छाल को चाय बनाकर ले सकते हैं। इसके लिए आप अर्जुन की छाल को पानी में उबालें। इसमें शहद मिलाकर पी लें। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी।
  • आप अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे भी आपको वजन कम करने में सहायता मिलेगी। अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। यह छाल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

सड़ती आतों के दर्द को भूल कर भी ना करें अनदेखा, ये 4 परेशानीयां इन गंभीर बीमारियों का हो सकती हैं संकेत!

Arjun Bark For Weight Loss

ये भी पढ़े : दही के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है नुकसानदायक

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue