होम / Tulsi Leaves: शरीर की कईं समस्याओं को खत्म करती है तुलसी, जाने इसके पत्तों से मिलने वाले कईं फायदे

Tulsi Leaves: शरीर की कईं समस्याओं को खत्म करती है तुलसी, जाने इसके पत्तों से मिलने वाले कईं फायदे

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 14, 2023, 10:29 pm IST

Benefits Of Tulsi Leaves: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना गया है। घर-घर में इसकी पूजा की जाती है। तुलसी का पौधा गुणकारी माना जाता है। आयुर्वेद में इसे खास महत्व दिया गया है। इसके सेवन से छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारियां दूर हो सकती हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, तुलसी की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटी-फंगल जैसे गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर की कई समस्याएं खत्म हो जाती है।

आपको बता दें कि पेट की कईं समस्याएं जैसे- पेट में जलन, अपच, एसिडिटी को यह चुटकियों में दूर कर सकती है। पीएच लेवल मेंटेन करने में भी तुलसी की पत्तियां काफी काम आती हैं। तो यहां जानिए तुलसी के पत्तो से होने वाले फायदे।

सर्दी से छुटकारा

सर्दी के मौसम में होने वाली परेशानियों से तुलसी की पत्तियां आपको बचा सकती हैं। अगर हर दिन सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियां चबाते हैं, तो सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं नहीं होंगी। गले में खराश, चुभन जैसी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलता है।

दिल की सेहत को रखे दुरुस्त

खाली पेट तुलसी की पत्तियां खाने से दिल की सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही दिल हमेशा ही सुरक्षित रह सकता है। तुलसी की पत्तियों से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट अटैक जैसी बीमारियां दूर ही रहती हैं।

स्किन का रखे ख्याल

तुलसी की पत्तियां हर दिन सुबह-सुबह चबाने से स्किन ग्लो करती है। तुलसी की पत्तियों में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण स्किन की गहराई तक जाकर सफाई करती हैं। इससे पिंपल्स, एक्ने भी खत्म हो जाता है।

पेट की समस्याएं होंगी दूर

खाली पेट तुलसी की पत्तियों के सेवन से पेट संबंधि शिकायतें नहीं होती हैं। पाचन दुरुस्त रहता है और पेट की सूजन भी कम होती है। इतना ही नहीं एसिडिटी, कब्ज, अपच, खट्टी डकार जैसी समस्याओं से भी ये पत्तियां आपको छुटकारा दिलाती हैं।

सांस की बदबू से मुक्ति

अगर सांसों से बदबू आती है तो नियमित तौर पर तुलसी की पत्तियों का सेवन करें। इसमें जो गुण पाए जाते हैं, वो मुंह के अंदर के बैक्टीरिया का खात्मा कर दुर्गंध को कम करते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT