<
Categories: हेल्थ

BP Control Tips: रात में पिएं ये 3 ड्रिंक्स, सुबह ब्लड प्रेशर नैचुरली हो जाएगा कम,‌ हाइपरटेंशन वालों के लिए गेम-चेंजर टिप्स!

How To Control High BP Naturally: आजकल हाई ब्लड प्रेशर एक बहुत आम प्रॉब्लम बन गई है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए दवा के साथ-साथ लाइफस्टाइल में छोटे-मोटे बदलाव करके हम अपनी हेल्थ को बेहतर बना सकते है.

How To Control High BP Naturally: आजकल हाई ब्लड प्रेशर एक बहुत आम प्रॉब्लम बन गई है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए दवा के साथ-साथ लाइफस्टाइल में छोटे-मोटे बदलाव करके हम अपनी हेल्थ को बेहतर बना सकते है.

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए हम रात में कुछ खास ड्रिंक्स पी सकते हैं जो हमें रिलैक्स महसूस कराती हैं और सुबह ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद करती है. आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है.

चुकंदर का जूस

चुकंदर के जूस में मौजूद नाइट्रेट शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाते हैं, जो नसों को आराम देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. इसीलिए इसे सोने से पहले पीने से सुबह ब्लड प्रेशर कम होता है. रिसर्च से पता चला है कि रोज़ाना चुकंदर का जूस पीने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर (ऊपरी ब्लड प्रेशर) 7 से 12 mmHg तक कम हो सकता है. जूस की 70-250 ml मात्रा काफी मानी जाती है. हालांकि किडनी के मरीजों को इसे कम मात्रा में ही पीना चाहिए.

हाई ब्लड प्रेशर के लिए कैमोमाइल टी

कैमोमाइल टी रात में शरीर और दिमाग को शांत करती है. यह स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद करता है. सोने से पहले इसे पीने से शरीर रिलैक्स होता है. जिससे अच्छी नींद आती है. यह चाय कैफीन-फ्री है इसलिए इसे रात में पीना पूरी तरह सेफ है. यह शरीर में सूजन कम करने में भी मदद करता है.

हाई ब्लड प्रेशर के लिए गर्म दूध अच्छा है

दूध में मौजूद कैल्शियम पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने में मदद करते है. ये मिनरल हमारी नसों को आराम देते हैं और शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखते हैं, जिससे दिल और ब्लड वेसल पर प्रेशर कम होता है. इसे रोज पीने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 10 mmHg तक कम हो सकता है. मीठा या फ्लेवर वाला दूध न पिएं। लो-फैट दूध सबसे अच्छा है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:27 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:59 IST

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST