<
Categories: हेल्थ

Broccoli vs Cabbage: ब्रोकली या पत्ता गोभी… वजन घटाने के लिए क्या खाएं? जानिए इनकी न्यूट्रिशन वैल्यू

Broccoli vs cabbage For Weight loss: बढ़ता वजन आज सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है. मोटापा घटाने के लिए लोग तमाम हेल्दी चीजों का खानपान करते हैं. लेकिन, एक कंफ्यूजन अक्सर लोगों में बनी रहती है, कि वजन घटाने के लिए ब्रोकली खाएं या फिर पत्ता गोभी? अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं तो एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए. तो जान लीजिए सच्चाई-

Broccoli vs cabbage For Weight loss: बढ़ता वजन आज सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है. दुनियाभर में इससे पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है. मोटापा घटाने के लिए लोग तमाम हेल्दी चीजों का खानपान करते हैं. लेकिन, एक कंफ्यूजन अक्सर लोगों में बनी रहती है, कि वजन घटाने के लिए ब्रोकली खाएं या फिर पत्ता गोभी? अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं तो एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, वजन घटाने में ज्यादा फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से ब्रोकली थोड़ा बेहतर विकल्प हो सकता है. ब्रोकली और पत्ता गोभी जैसी क्रूसीफेरस सब्जियां काफी हेल्दी मानी जाती हैं और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. हालांकि, अगर दोनों को सही मात्रा में और हेल्दी तरीके से पकाकर खाया जाए, तो दोनों वजन कम करने में मदद कर सकती हैं. अब सवाल है कि आखिर, ब्रोकली और पत्ता गोभी में से कौन सा वजन कम करने के लिए अच्छा है? आइए जानते हैं इस बारे में-

ब्रोकली की न्यूट्रिशन वैल्यू?

USDA (United States Department of Agriculture) के आंकड़ों के अनुसार, 100 ग्राम ब्रोकली में लगभग 34 कैलोरी, लगभग 89 ग्राम पानी, 2.8 ग्राम प्रोटीन, बहुत कम फैट, 2.6 ग्राम फाइबर और 1.7 ग्राम नेचुरल शुगर पाई जाती है. इसके अलावा ब्रोकली विटामिन C और विटामिन K का भी बेहतर सोर्स है जो शरीर की इम्यूनिटी और हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

पत्ता गोभी की न्यूट्रिशन वैल्यू?

पत्ता गोभी ब्रैसिका फैमिली से आती है, जिसमें ब्रोकली, फूलगोभी और केल जैसी सब्जियां शामिल हैं. USDA के आंकड़ों के मुताबिक, 100 ग्राम पत्ता गोभी में लगभग 25 कैलोरी, लगभग 92 ग्राम पानी, 1.2 ग्राम प्रोटीन, बहुत कम फैट, 2.5 ग्राम फाइबर और 3.2 ग्राम नेचुरल शुगर पाई जाती है. इसके अलावा पत्ता गोभी विटामिन C और विटामिन K का भी बेहतर सोर्स है जो इम्यूनिटी और हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

ब्रोकली खाने के क्या फायदे?

ब्रोकली विटामिन (विटामिन C और K), मिनरल्स और फाइबर का अच्छा स्रोत है. इसमें सल्फर वाले खास कंपाउंड, जैसे ग्लूकोसिनोलेट्स और सल्फोराफेन भी होते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. इसके अलावा, ब्रोकली में मौजूद फाइबर, खासतौर पर सॉल्युबल फाइबर, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. वहीं, फाइबर कार्बोहाइड्रेट को धीरे-धीरे डाइजेस्ट होने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल कंट्रोल में रहते हैं. 

पत्ता गोभी खाने के क्या फायदे?

पत्ता गोभी कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन C और E जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें ल्यूटियोलिन, मायरिकेटिन, क्वेरसेटिन और पॉलीफेनॉल जैसे खास बायोएक्टिव कंपाउंड भी होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. यह पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी, अल्सर और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम में राहत देने में मदद कर सकती है. इसके अलावा सिर दर्द और हल्की चोट में भी इसे फायदेमंद माना जाता है. साथ ही यह कम कैलोरी वाली सब्जी है, जिसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है. इससे पेट भरा रहता है और डाइजेशन भी बेहतर होता है. 

वजन घटाने के लिए कौन बेहतर?

अगर पोषण की बात करें तो ब्रोकली को ज्यादा न्यूट्रिएंट-डेंस माना जाता है, यानी इसमें एंटीऑक्सीडेंट और बीमारियों से बचाने वाले कंपाउंड ज्यादा होते हैं. वहीं पत्ता गोभी रोजाना की डाइट में शामिल करना बेहद आसान है. ब्रोकली और पत्ता गोभी दोनों ही हेल्दी हैं. यह आपकी जरूरत और लाइफस्टाइल पर डिपेंड करता है. अगर आपको खाने में ज्यादा न्यूट्रिशन की जरूरत है तो ब्रोकली आपके लिए बेहतर है. वहीं रोज के खाने के लिए पत्ता गोभी एक हेल्दी ऑप्शन मानी जाती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

ये सड़क है या फिल्म सेट? हाईवे पर दुल्हन बन स्टंट करती युवती पर भड़के लोग

Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…

Last Updated: May 22, 2026 19:40:51 IST

Joke of the Day: दुख अपना साथी है, इसका अर्थ बताओ? टीचर के पूछने पर लड़के का जवाब सुन ठनक जाएगा माथा

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…

Last Updated: May 22, 2026 19:24:06 IST

World Schizophrenia day: कलंक नहीं… बस समझ और सहयोग की जरूरत, अंधविश्वास छोड़ें और सिजोफ्रेनिया से बचें

World Schizophrenia Awareness Day 2026: दुनियाभर में हर साल 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता…

Last Updated: May 22, 2026 19:03:00 IST

Silver Price Today 22 May 2026: चांदी के दामों आई गिरावट या कीमत में हुआ इजाफा, नोट करें शहरों में दाम

Silver Price Today 22 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार…

Last Updated: May 22, 2026 18:46:44 IST

Scorpio N को कड़ी टक्कर देती है MG Majestor, कौन सी SUV लेना सही, पावर में क्या है बेस्ट

अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस…

Last Updated: May 22, 2026 18:41:54 IST

लेना चाहते हैं वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन? Vivo S60 vs Vivo T5x किसमें मिलेगा बेहतर कैमरा और फास्ट प्रोसेसर

अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo…

Last Updated: May 22, 2026 18:38:48 IST