होम / ज्यादा ब्रेड का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक, जानिए कैसे?

ज्यादा ब्रेड का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक, जानिए कैसे?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : September 8, 2022, 2:38 pm IST

इंडिया न्यूज (Side Effects of Eating Bread)
 इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने व्यस्त होते हैं कि वे अपने खानपान में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं, खासकर सुबह के नाश्ते में। नाश्ते में लोग अक्सर ब्रेड जैम, टोस्ट, ब्रेट-बटर खाना पसंद करते हैं क्योंकि इस बनाने के लिए घंटों मेहनत नहीं करनी पड़ती। इससे पेट भर जाता है। लेकिन क्या वाकई नाश्ते में ब्रेड खाना सेहत के लिए ठीक है। कहीं इसका सेवन शरीर में शुगर लेवल बढ़ाने के साथ नुकसान तो नहीं कर रहा। तो चलिए आज के लेख में जानते हैं ब्रेड खाना सेहत के कितना नुकसानदायक है।

नींद और आलस: आमतौर पर देखा जाता है कि ब्रेड खाने के बाद आलस और नींद महसूस होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है। डाइजेशन प्रोसेस के दौरान स्टार्च, ग्लूकोज के बेसिक फॉर्म में टूट जाता है जिससे मूड भी प्रभावित हो सकता है और आप आलस महसूस करते हैं।

एसिडिटी की समस्या: कुछ लोगों को नाश्ते में ब्रेड खाने से एसिडिटी, सीने में जलन, पेट में जलन या खट्टी डकारों भी आने लगती है। दरअसल ये समस्या उन लोगों को रहती है, जिन्हें ब्लॉटिंग की समस्या हो। वहीं कुछ लोगों का पेट ब्रेड को पचा नहीं पाता, जिससे उन्हें ये समस्याएं हो सकती हैं।

वजन बढ़ाए: रोजाना ब्रेड का सेवन वजन बढ़ा सकता है। इसमें कार्ब्स, नमक, चीनी अधिक होती है जिससे बॉडी में फैट जमा हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है।

हाई ब्लड शुगर: जहां एक तरफ ब्रेड समय बचाता है। वहीं दूसरी और इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। दरअसल इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है जो खून में शुगर की मात्रा बढ़ा देता है। इससे भविष्य में डायबिटीज होने का खतरा रहता है।

कब्ज की समस्या: अगर आप बहुत ज्यादा सफेद ब्रेड खाते हैं तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। ब्रेड में फाइबर कम और फ्रुक्टोज कॉर्न शुगर ज्यादा होता है, जिससे पाचन तंत्र खराब रहता है। वहीं इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे खाना पचाने में दिक्कत होती है।

हृदय रोग: सफेद ब्रेड एक रिफाइंड उत्पाद है जिसे शरीर सही तरह से तोड़ नहीं पाता है। ऐसे में अगर आप लंबे समय तक इसका सेवन करते हैं तो यह खून के थक्के बनाने का कारण भी बन सकता है। यही वजह है कि लंबे समय तक इसका सेवन करने से कई बार यह कई हृदय रोग का कारण भी बन जाती है।

ये भी पढ़ें: जानिए करेला खाने के बाद किन चीजों से बनाएं दूरी, सफेद करेले के क्या हैं लाभ?

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक के शानदार फॉर्म पर बोले युवराज सिंह, टी20 विश्व कप को लेकर कही ये बड़ी बात-Indianews
Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में अभिनेता साहिल खान को जेल, अदालत ने खारिज की बेल याचिका- indianews 
Noida: नोएडा सेक्टर 65 में शॉर्ट सर्किट होने से बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी-Indianews
गुजरात में एटीएस और एनसीबी का बड़ा एक्शन, 230 करोड़ के ड्रग्स के साथ इतने लोगों को किया गिरफ्तार-Indianews
T20 World Cup: भारतीय टीम से कटा इस बड़े खिलाड़ी का पत्ता, यहां देखें संभावित सूची-Indianews
Vande Bharat Train: वंदे मेट्रो का ट्रायल रन जुलाई में, जानें कौन सा शहर सबसे पहले करेगा मेजबानी- indianews
Lok Sabha Election: पीएम मोदी का आज कर्नाटक दौरा, बैक-टू-बैक रैलियों को करेंगे संबोधित-Indianews
ADVERTISEMENT