Liver Detox Remedies: डॉ. पांडुरंगन बसुमणि ने बताया कि यदि सही स्टेज में इलाज शुरु हो जाए तो फैटी लिवर जैसी बीमारियों को भी समय रहते ठीक कर सकते हैं. ऐसे में मेथी का पानी वरदान साबित हो सकता है. सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से लिवर में जमे फैट को निकाला जा सकता है. ये बॉडी फैट को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है. यहां जानें कैसे?
Liver Detox: लीवर का फैट पिघलाने में रामबाण है ये पानी, डॉक्टर ने बताए सुबह खाली पेट पीने के जबरदस्त फायदे
Liver Detox Remedies: भारत की आबादी का बड़ा हिस्सा फैटी लिवर की समस्या से ग्रस्त है. क्लिन लिवर डिस जर्नल में पब्लिश एक रिसर्च बताती है कि फैटी लिवर अल्कोहॉलिक और नॉन-अल्कोहॉलिक, दोनों ही कैटेगरी के लोगों को अपनी चपेट में से रहा है. इसके लिए सबसे पहले चिकित्सकीय जांच और सही इलाज कराने की हितायद दी जाती है, लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए अब लोग साइंस बेस्ड हेल्दी डाइट को भी फॉलो करने लगे हैं.
इस बीमारी में आयुर्वेदिक उपाय भी अपना असर दिखाते हैं. हालांकि आयुर्वेदिक उपाय कितने कारगर साबित होंगे, ये पूरी तरह फैटी लिवर की स्टेज पर भी डिपेंड करता है. ओपन बायोलॉजी जर्नल और इंटरनेशनल जर्नल ऑफ होम साइंस की रिसर्च की मानें तो ग्रेड 1 फैटी लिवर को ठीक करने में मेथी के पानी का भी अच्छा रोल है. लेकिन आप इसका कब और कैसे सेवन कर रहे हैं, ये समझना भी जरूरी हो जाता है.
साइंस और आयुर्वेद की कंबाइन दृष्टि से देखा जाए तो मेथी का पानी फैटी लिवर से शरीर होने वाले नुकसान को कंट्रोल करने में असरकारी है.
एनडीटीवी से बातचीत के दौरान गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पांडुरंगन बसुमणि बताते हैं कि ग्रेड-1 फैटी लिवर को ट्रीट किया जा सकता है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ मेथी का पानी ही फैट पिघला सकता है, लेकिन ऐसे प्रमाण मौजूद हैं जो बताते हैं कि यदि शुरुआती अवस्था में इलाज हो जाए तो ग्रेड 1 फैटी लिवर को ठीक किया जा सकता है।
मेथी में एंटीऑक्सीडेंट और कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट मौजूद होते हैं, जो बॉडी में इंसुलिन के काम को बेहतर बनाते हैं और लीवर में एक्सट्रा फैट जमने से रोकते हैं. डॉ. पांडुरंगन बसुमणि ने बताया कि मेथी का पानी पीना, विशेष रूप से एक चम्मच मेथी को रात भर भिगोकर सुबह पीने से ग्रेड-1 स्टेज के फैटी लिवर को कंट्रोल कर सकते हैं. इसके साथ हेल्दी डाइट और कुछ एक्सरसाइज भी करनी चाहिए.
हेलियॉन और फाइटोमेडिसिन प्लस में पब्लिश कुछ रिसर्च से सामने आया है कि मेथी का पानी पेट के डाइजेस्टिव इनवायरमेंट को सुधारता है, जिससे फैटी लिवर ग्रेड-1 को बढ़ने से रोका जा सकता है. मेथी का पानी सीधे तौर पर लिवर की चर्बी को साफ नहीं करता, लेकिन इलाज की प्रक्रिया में मदद जरूर करता है.
बेशक मेथी का पानी अपने आप में फैटी लिवर का संपूर्ण इलाज नहीं है, लेकिन ग्रेड1 के समय शरीर को होने वाले नुकसान को इससे रोका जा सकता है. यहां जानिए इसे बनाने और पीने का सही तरीका-
मेथी दाना के पानी की ज्यादा मात्रा भी हानिकारक हो सकती है, इसलिए सावधानीपूर्वक और सही मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए.
Shaniwar Ke Upay: अगर आप भी अपने घर की तमाम समस्याओं से परेशान हैं तो…
Dhanbad College Wall Poster Case: धनबाद में युवक ने अपनी रूठी प्रेमिका को मनाने के…
पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया…
Who is Vivek Sinha: फिल्म 'धुरंधर' के विलेन विवेक सिन्हा ने 1 करोड़ की फीस…
Mughal Harem Truth: मुगल हरम यानी मुगल के बादशाहों के अय्याशी की अड्डा,लेकिन इसको लेकर…
CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 11 अप्रैल को दिल्ली…