Protein Condom: अब तक केवल प्रोटीन शेक, सप्लीमेंट्स के तौर पर इसका यूज होता आया है. लेकिन, अब प्रोटीन सिर्फ डाइट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा प्रोडक्ट सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और हंसा भी दिया है. मार्केट में हर तरफ इसी के चर्चे हैं. जी हां, इस प्रोडक्ट का नाम है 'प्रोटीन कंडोम'. अब सवाल है कि क्या प्रोटीन कंडोम परफॉर्मेंस बढ़ा सकता है?
क्या सच में लांच हो गया प्रोटीन कंडोम? (Canva)
Protein Condom: जब भी फिटनेस की चर्चा होती है तो प्रोटीन का जिक्र सबसे पहले किया जाता है. मसल्स बनाने से लेकर बॉडी रिकवरी तक, हर जगह इसकी अहम भूमिका मानी जाती है. अब तक केवल प्रोटीन शेक, सप्लीमेंट्स के तौर पर इसका यूज होता आया है. लेकिन, अब प्रोटीन सिर्फ डाइट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा प्रोडक्ट सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और हंसा भी दिया है. मार्केट में हर तरफ इसी के चर्चे हैं. जी हां, इस प्रोडक्ट का नाम है ‘प्रोटीन कंडोम’. हालांकि, पिछले दिनों प्रोटीन कंडोम पर किए गए दावे का कोई आफिशियल सोर्स नहीं है. अब सवाल है कि क्या प्रोटीन कंडोम परफॉर्मेंस बढ़ा सकता है? क्या रही यूजर्स की प्रतिक्रिया? आइए जानते हैं इस बारे में-
हाल ही में सोशल मीडिया पर इस अनोखे प्रोडक्ट की खूब चर्चा हो रही है. दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का पहला प्रोटीन कंडोम होगा, जो न सिर्फ सुरक्षा देगा बल्कि परफॉर्मेंस भी बेहतर करने में मदद करेगा. सुनने में यह जितना अजीब लगता है, उतना ही तेजी से यह इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस प्रोडक्ट को फिटनेस इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर गौरव तनेजा यानी फ्लाइंग बीस्ट से जोड़ा जा रहा है.
इस ब्रांड को कंटेंट क्रिएटर और फिटनेस एंथुज़ियास्ट गौरव तनेजा ने शुरू किया है, जो अपने हेल्थ और सप्लीमेंट्स कंटेंट के लिए पहले से ही मशहूर हैं. लेकिन इस बार उन्होंने जो नया प्रयोग पेश किया, उसने फिटनेस और फन के बीच की लकीर ही मिटा दी. इंस्टाग्राम पर जब इस प्रोडक्ट का ऐलान हुआ और कैप्शन में लिखा गया “We’re coming to upgrade your night performance” तो मानो इंटरनेट पर मीम्स और मज़ाक का सैलाब आ गया. कोई इसे फिटनेस का नया जुनून बता रहा है, तो कोई मार्केटिंग का मास्टरस्ट्रोक कहकर तंज कस रहा है.
कमेंट सेक्शन में यूजर्स के तीर-ए-तंज भी कम दिलचस्प नहीं थे. एक ने लिखा, अब हर चीज़ में प्रोटीन डालोगे क्या? तो दूसरे ने चुटकी ली ये व्हे प्रोटीन है या केसिन? कुछ लोगों ने इसे पूरी तरह प्रैंक या मार्केटिंग स्टंट करार दिया, तो कुछ अब भी कन्फ्यूजन में हैं कि आखिर ये हकीकत है या महज मज़ाक.हक़ीकत जो भी हो, मगर एक बात तो तय है इस अनोखे और रहस्यमयी ऐलान ने सोशल मीडिया पर ब्रांड की चर्चा को आसमान पर पहुंचा दिया है.अब सवाल ये है क्या ये सच में कोई नया प्रोडक्ट है, या सिर्फ़ वायरल होने की चाल?
Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…
Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…
Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…
गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…
Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…
CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…