होम / Gulkand Benefits in Hindi हीट स्ट्रोक में फायदेमंद है गुलकंद, जानिए क्‍या हैं इसके और लाभ

Gulkand Benefits in Hindi हीट स्ट्रोक में फायदेमंद है गुलकंद, जानिए क्‍या हैं इसके और लाभ

Amit Gupta • LAST UPDATED : April 5, 2022, 3:37 pm IST

Gulkand Benefits in Hindi गुलकंद की तासीर ठंडी, गर्मी से दिलाता है मिनटों में छुटकारा

अक्‍सर आपने गुलकंद (gulkand in english) का सेवन सिर्फ पान में ही किया होगा। हालांकि इसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है और यह काफी लाभदायक है। भारत में शुरू से ही इसका प्रयोग किया जाता रहा है। नियमित रूप से गुलकंद का सेवन करने से अल्सर, कंस्टीपेशन और छाती में जलन की बीमारी ठीक हो जाती है।

गर्मी में गुलकंद का सेवन करने से सन स्ट्रोक की आशंका बहुत कम हो जाती है, इसके अलावा नाक से खून बहने की समस्या भी दूर हो जाती है। प्राचीन ग्रंथों में भी गुलकंद का वर्णन मिलता है, जिसमें इसकेे गुणों की चर्चा की गई है।

ये भी पढ़ें : नवरात्र और रमजान में यूरिक एसिड कैसे करें कंट्रोल

क्‍या है गुलकंद

Gulkand Benefits in Hindi

gulkand is made from: गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार किया जाने वाला पौष्टिक पदार्थ है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्‍त रहता है और जुबान पर आते ही इसका न भूलने वाला स्‍वाद आपको हमेशा तरोताजा रखता है। गुलकंद में कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर को ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढातेे हैं। आइए आज हम आपको बताएंगे कि गुलकंद में क्‍या क्‍या फायदे होते हैं।

ये भी पढ़ें : यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या खाना चाहिए, जानिए

गुलकंद की तासीर कैसी होती है

गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। गर्मी में गुलकंद का सेवन करने से सन स्ट्रोक की आशंका बहुत कम हो जाती है, इसके अलावा नाक से खून बहने की समस्या भी दूर हो जाती है। प्राचीन ग्रंथों में भी गुलकंद का वर्णन मिलता है, जिसमें इसकेे गुणों की चर्चा की गई है।

गुलकंद के फायदे और नुकसान

gulkand in english

gulkand recipe without sunlight: मानव शरीर के पित्‍त रोग को ठीक करने के लिए गुलकंद का प्रयोग किया जाता है। इसका उल्‍लेख आयुर्वेद में भी मिलता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ दीक्षा भवसार ने इंस्टाग्राम पर गुलकंद के फायदे के बारे में बताया है। गुलकंद (gulkand recipe in hindi) बेहद स्वादिष्ट आयुर्वेदिक टॉनिक है। इसमें  गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में पित्त दोष को सही करने में लाभकारी हैं। आयुर्वेद के मुताबिक जानते हैं गुलकंद के कौन-कौन से फायदे हैं। गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो एनर्जी बूस्टर होता है।

ये भी पढ़ें : यूरिक एसिड बढ़ने का कारण, लक्षण और इसको कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • गुलकंद के सेवन से एसिडिटी कम होती है। इसलिए रा‍त्रि भोजन के बाद मीठा पान खाने का प्रचलन है।
  • अल्‍सर, गैस्ट्रिक और अपच की बीमारियों में गुलकंद का प्रयोग लाभदायक होता है।
  • त्‍वचा को निखारने के लिए भी गुलकंद का प्रयोग किया जाता है। इसके नियमित सेवन से त्‍वचा में चमक बरकरार रहती है।
  • जिन लोगों की नाक बहने की बीमारी है, अगर वे गुलकंद का प्रयोग करें तो इस समस्‍या से उन्‍हें निजात मिल सकती है।
  • खुलजी, छाले, झुर्रियां और कील मुंहासे में गुलकंद का सेवन लाभदायक होता है।
  • गुलकंद का सेवन करने से चक्कर आने की बीमारी दूर होती है।
  • पीरियड्स के समय अत्यधिक रक्तस्त्राव को कम करने में भी गुलकंद मददगार है।
  • गुलकंद एनीमिया को दूर करता है, यह ब्लड प्यूरीफायर है।
  • गुलकंद मेटोबोलिज्म को मजबूत करता है।

ये भी पढ़ें : यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने के लिए क्या करें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT