Healthy Life Tips: किसी भी कपल का निजी पल जीवन का सबसे खुशनुमा होता है. लेकिन, संभोग से पहले कुछ जानकारी हर किसी को होना बेहद जरूरी है, तभी सेक्स का सुख पा सकेंगे. ऐसे में लोगों के कई सवाल हो सकते हैं. जैसे- सेफ ओरल सेक्स कैसे करें? क्या संबंध बनाते समय पार्टनर के जननांगों को चूमना सही है? सेक्स के तुरंत बाद क्या करें? आइए जानते हैं इस बारे में-
जानिए, सेफ ओरल सेक्स कैसे करें? (Canva)
Healthy Life Tips: किसी भी कपल का निजी पल जीवन का सबसे खुशनुमा होता है. इस वक्त कपल रोमांस के चरम पर होता है. दोनों एक दूसरे को चरम पर ले जाने की कोशिश होती है. इस वक्त नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार हो रहा होता है. सबसे अहम बात कहें, सृष्टि को आगे बढ़ाने के लिए ये पल बेहद अहम हो जाता है. लेकिन, आपको बता दें कि, संभोग से पहले कुछ जानकारी हर किसी को होना बेहद जरूरी है, तभी सेक्स का सुख पा सकेंगे. इसकी अधूरी जानकारी आपकी सेक्सुअल लाइफ को बिगाड़ सकती है. इसी का नतीजा है कि, आज कई लोग सेक्स लाइफ को पावरफुल और रोमांटिक (Romantic Sex Life) बनाने में फेल हो जाते हैं. इसलिए संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ने से पहले कुछ चीजों की जानकारी कर लेना चाहिए. ऐसे में लोगों के कई सवाल हो सकते हैं. जैसे- सेफ ओरल सेक्स कैसे करें? क्या संबंध बनाते समय पार्टनर के जननांगों को चूमना सही है? सेक्स के तुरंत बाद क्या करें? आइए जानते हैं इस बारे में-
भारत में ओरल सेक्स करना गैर कानूनी है. हालांकि, विदेशों में इसके लिए फ्लेवर कंडोम और ‘मुंह का कंडोम’ सही माना जाता है. बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट में ओरल सेक्स और कंडोम यूज करने के बारे में जानकारी दी गई है. इसमें डॉ. रमन का कहना है कि फ्लेवर कंडोम और ‘मुंह का कंडोम’ यूज नहीं करने वाले भी इंफेक्शन से बच सकते हैं. ओरल सेक्स करने से पहले पुरुष अपने गुप्तांग तो साफ पानी या हल्के गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें. अपने प्राइवेट पार्ट पर किसी तरह की चीजों को यूज करने से बचें. इस तरह आप ओरल सेक्स से होने वाले इंफेक्शन से अपनी पार्टनर को बचा सकते हैं.
डॉ. रमन का कहना है कि किसी भी अंग को किस (Kiss) करना खतरनाक नहीं है. इसके लिए आपको किस करने से पहले और उसके बाद कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. प्राइवेट पार्ट्स में जो बैक्टीरिया होते हैं वे हमारे लिए बहुत खतरनाक नहीं होते हैं. इसलिए उनसे बहुत डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप हाइजीन मेंटेन न करें. बता दें कि, जब आप अपनी पार्टनर के प्राइवेट पार्ट को किस करते हैं तो उसे कन्नीलिंगस कहा जाता है. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको भी कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. कन्नीलिंगस से पहले यह सुनिश्चित करें कि वजाइना अच्छी तरह साफ है या नहीं. इसी तरह पुरुष का पेनिस भी साफ होना चाहिए.
कई लोग सेक्स करने के बाद बिस्तर से उतरना नहीं चाहते हैं. आलस के कारण सो जाते हैं इसलिए उनके गुप्तांग में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. इस पर डॉ. रमन का कहना है कि कंडोम यूज करें या नहीं लेकिन इंटरकोर्स के बाद अंगों की साफ-सफाई करने के बाद ही सोएं. साथ ही आप यूरिनल भी करें. अगर आप पेशाब कर लेंगे तो बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा काफी कम हो सकता है.
ये भी पढ़ें: संबंध बनाते समय… पार्टनर की संतुष्टि के चक्कर में न करें ये हरकत, निजी पल का आनंद कैंसर को देगा दावत!
ये भी पढ़ें: कितनी टाइट ‘ब्रा’ पहनती हैं आप? सेक्सी लुक की चाहत या बीमारी को दावत, क्या ब्रेस्ट कैंसर का होता खतरा?
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…
बंगाल सरकार ने राज्य का राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से एक बार फिर 'धनलक्ष्मी' और…
Meerut News: मेरठ में बकरीद से पहले एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का गैंगस्टर सलमान…