Live TV
Search
Home > हेल्थ > कितनी टाइट ‘ब्रा’ पहनती हैं आप? सेक्सी लुक की चाहत या बीमारी को दावत, क्या ब्रेस्ट कैंसर का होता खतरा?

कितनी टाइट ‘ब्रा’ पहनती हैं आप? सेक्सी लुक की चाहत या बीमारी को दावत, क्या ब्रेस्ट कैंसर का होता खतरा?

Tight Bra breast Cancer Myth: ब्रा पहनना लगभग हर महिला के लिए जरूरी होता है. इससे न सिर्फ आपका लुक बेहतर होता है, बल्कि यह आपके ब्रेस्ट को सपोर्ट देने में भी मदद करती है. लेकिन, ब्रा को लेकर मतभेद आपको किसी गंभीर परेशानी में भी डाल सकते हैं. जी हां, दरअसल, कई महिलाओं का ऐसा मानना है कि उनकी ब्रा जितनी टाइट होगी, उनका लुक उतना ही बेहतर और आकर्षक लगेगा. वहीं, कुछ का मानना है कि टाइट ब्रा से कैंसर हो सकता है. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं इसे जान लीजिए.

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: April 16, 2026 08:36:19 IST

Mobile Ads 1x1

Tight Bra breast Cancer Myth: ये मॉर्डन लाइफ है साहब..! और हर कोई खुद को परफेक्ट दिखाने की कोशिश करता है. लेकिन, लड़कों के मुकाबले लड़कियों की ड्रेसिंग सेंस कुछ अलग ही होती है. वे आउटफिट के साथ परफेक्ट दिखने के लिए कम्फर्टेबल भी होना चाहती हैं. ब्रा पहनना लगभग हर महिला के लिए जरूरी होता है. इससे न सिर्फ आपका लुक बेहतर होता है, बल्कि यह आपके ब्रेस्ट को सपोर्ट देने में भी मदद करती है. लेकिन, ब्रा को लेकर मतभेद आपको किसी गंभीर परेशानी में भी डाल सकते हैं. जी हां, दरअसल, कई महिलाओं का ऐसा मानना है कि उनकी ब्रा जितनी टाइट होगी, उनका लुक उतना ही बेहतर और आकर्षक लगेगा. वहीं, कुछ का मानना है कि कैंसर का खतरा बढ़ता है. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट इस पर क्या कहते हैं इसको जानना चाहिए. टाइट ब्रा पहनना महिलाओं के लिए कभी आरामदायक नहीं है. यह उलझनभरा हो जाता है और कभी-कभी तो घुटनभरा भी हो सकता है. यही नहीं, जो महिलाएं वायर वाली ब्रा पहनती हैं उनके लिए और बड़ा सिरदर्द बन सकता हैं. क्योंकि, बाहर पड़ रही तेज़ गर्मी से यह पूरे शरीर को सोफोकोट कर देती है. खैर ये तो हो गई ब्रा और महिलाओं की पसंद न पसंद की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का भी खतरा बढ़ सकता है? सुनने बेशक आपको यह अटपटा लगे, लेकिन सच्चाई यही है. आइए जानते हैं इसके पीछे की सच्चाई- 

क्या सच में टाइट ब्रा पहनने से कैंसर का खतरा

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों का मानना है कि टाइट ब्रा पहनने से स्तन कैंसर हो सकता है. खासकर अगर कोई अंडर वायर वाली ब्रा पहनती है तो इससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है. इस अफवाह की शुरुआत 1990 के दशक में हुई. 1995 में सिडनी रॉस सिंगर और सोमा ग्रिस्माजियर की किताब ड्रेस्ड टू किल में बिना कोई वैज्ञानिक अध्ययन किए यह अनुमान लगाया कि ब्रा खासकर अंडरवायर वाली ब्रा लिम्फैटिक प्रवाह को रोक सकती हैं. उनका दावा था कि इससे टॉक्सिक मैटेरियल ब्रेस्ट के टिशू में फंस जाता है और यह ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकता है. इसके बाद से यह अफवाह तेजी से फैल गई. आजकल व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम रील्स में इस तरह की खबरें आती हैं. लेकिन आज तक कोई ऐसी रिसर्च नहीं है जिसमें यह कहा गया है कि टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है. कोई भी डॉक्टर आपको ऐसी बातें नहीं कहेंगे. इसलिए यह अफवाह सिर्फ अफवाह है, इसकी कोई सच्चाई नहीं है.

क्या कहती है रिसर्च

अब एक बार और हमेशा के लिए इस सच्चाई को साफ कर लें. ब्रा पहनने से कैंसर नहीं होता. चाहे वह टाइट हो, वायर वाली हों या किसी भी तरह की, इससे स्तन कैंसर का कारण नहीं है. अमेरिकन कैंसर सोसाइटी और नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट जैसी शीर्ष संस्थाएं कहती हैं कि ब्रा के प्रकार, फिट या टाइटनेस का कैंसर से कोई वैज्ञानिक संबंध नहीं है. 2014 में सिएटल स्थित फ्रेड हचिंसन कैंसर रिसर्च सेंटर के शोधकर्ताओं ने इस बात की पड़ताल करने के लिए 1500 महिलाओं पर परीक्षण किया. इसमें भी पाया गया कि टाइट ब्रा और कैंसर का कोई संबंध नहीं है. यह अध्ययन कैंसर एपिडेमियोलॉजी, बायोमार्कर्स एंड प्रिवेंशन में प्रकाशित हुआ था. इसके अलावा अमेरिकन कैंसर सोसाइटी भी कहती है: “ऐसा कोई वैज्ञानिक रूप से मान्य अध्ययन नहीं है जो यह दिखाता हो कि किसी भी प्रकार की ब्रा पहनना स्तन कैंसर का कारण बनता है.

टाइट ब्रा से ये हो सकती परेशानियां

अगर आप टाइट ब्रा पहनती हैं, तो इससे आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. दरअसल, टाइट ब्रा पहनने से आपके चेस्ट पर दबाव पड़ता है, जिसके कारण फेफड़े प्रभावित होते हैं और सांस लेना मुश्किल हो जाता है. ऐसी ब्रा पहनने की वजह से गर्दन, कंधों और पीठ में दर्द हो सकता है। टाइट ब्रा की वजह से कंधे पर मौजूद पट्टियां त्वचा में धंस सकती हैं, जिससे अकड़न, सर्वाइकल में दर्द और सिरदर्द हो सकता है. टाइट ब्रा त्वचा संबंधी कई समस्याओं की भी वजह बन सकती हैं, जिसमें जलन, झनझनाहट और पोर्स में सूजन शामिल हैं. इसके अलावा, हमेशा टाइट ब्रा पहनने से ब्लड सर्कुलेशन भी खराब हो सकता है. दरअसल, टाइट ब्रा के कारण छाती में दबाव पड़ता है, जिससे खून के सही प्रवाह में रुकावट होती है और ब्लड सर्कुलेशन के खराब होने का कारण बन सकती है.

MORE NEWS