Hindi News / Health / Hemoglobin Booster These Finely Visible Grains Of Pine Nuts Are A Blood Making Machine Each And Every Grain Of Them Is A Blood Booster

खून बनाने की मशीन है ये बारीक से दिखने वाले दाने…मात्र 5 दिनों में 3 पर पंहुचा हीमोग्लोबीन भी आ जाएगा 12 पॉइंट तक

Hemoglobin Booster: खून बनाने की मशीन है ये बारीक से दिखने वाले दाने

BY: Prachi Jain • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Hemoglobin Booster: हाल ही में इंदौर में खून की कमी के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सुदर्शन चिकित्सा संस्थान ने एक नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में खून बढ़ाने के लिए कई आयुर्वेदिक उपाय और घरेलू तरीके बताए गए। शिविर में उपस्थित डॉक्टर्स ने यह बताया कि कुछ आहार और घरेलू नुस्खों के जरिए रक्त स्तर को जल्दी और प्रभावी तरीके से बढ़ाया जा सकता है।

शिविर में क्या हुआ?

शिविर में पहले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, और जिनमें खून की कमी पाई गई, उन्हें आहार और उपायों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर मप्र हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन कृष्णमुरारी मोघे ने भी आयुर्वेद के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक समय में आयुर्वेद को भूल जाना शरीर को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने आयुर्वेद को हमारे स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

यूरिक एसिड को जड़ से खत्म कर देगी ये हरी सब्जी! ब्लड शुगर भी होगा कंट्रोल, जानें इसका सही इस्तेमाल और जबरदस्त फायदे

Hemoglobin Booster: खून बनाने की मशीन है ये बारीक से दिखने वाले दाने

सेब-अनार भी फेल! यह सूखा फल है ताकत का खजाना, मात्र 2 दिन कर लिया सेवन, 5 बड़ी परेशानियां होंगी दूर

शिविर में 20 से ज्यादा कॉलोनियों और बस्तियों के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। मप्र आयुष विभाग के मार्गदर्शन में इस शिविर में कई अनुभवी डॉक्टर्स ने मरीजों की जांच की और उन्हें खून बढ़ाने के उपाय बताए।

खून बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक आहार

शिविर में डॉक्टरों ने खून की कमी को दूर करने के लिए कई आहारों के बारे में बताया, जिनका सेवन नियमित रूप से करने से खून का स्तर तेजी से बढ़ सकता है:

  1. काजू: काजू में आयरन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो खून बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे रोज 10 ग्राम खाएं।
  2. बादाम: बादाम में आयरन और मैग्नीशियम होता है, जो शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाता है। रोजाना बादाम का सेवन करें।
  3. चिलगोजा: चिलगोजा खून बढ़ाने में बहुत मददगार है। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इसे कच्चा या भूनकर खा सकते हैं।
  4. मूंगफली: मूंगफली में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी होते हैं, जो खून की कमी को दूर करते हैं।
  5. पिस्ता: पिस्ता में आयरन के अलावा मैग्नीशियम और विटामिन बी भी होता है। इसे नियमित रूप से खाएं।

12 घोड़ों जैसी शक्ति एक ही बार में देती है ये ताकतवर जड़ी-बूटी…आ जाएगी ऐसी ताकत कि मर्दानगी बोलेगी सिर चढ़कर

खून बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक घरेलू उपाय

  1. तिल और शहद: दो चम्मच तिल को दो घंटे के लिए पानी में भिगोकर उसका पेस्ट बना लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। इसे दिन में दो बार सेवन करें।
  2. काफी और चाय से परहेज: काफी और चाय का सेवन कम करें, क्योंकि ये आयरन अवशोषण में रुकावट डालते हैं।
  3. ठंडा स्नान: दो बार दिन में ठंडे पानी से स्नान करें और सूरज की रोशनी में बैठें। इससे शरीर को लाभ होता है।
  4. अंकुरित आहार: गेहूं, मोठ, मूंग और चने को अंकुरित करके उनका सेवन करें। इसमें नींबू मिलाकर नाश्ते में खा सकते हैं।
  5. आम का सेवन: पके आम के गुदे को मीठे दूध के साथ मिलाकर सेवन करें। यह रक्त बढ़ाने में मदद करता है।
  6. मूंगफली और गुड़: मूंगफली के दानों को गुड़ के साथ चबाकर सेवन करें।
  7. सिंघाड़ा: सिंघाड़ा शरीर में रक्त और ताकत बढ़ाने में मदद करता है। कच्चे सिंघाड़े का सेवन करें।
  8. मनुक्का, अनाज, किशमिश और गाजर: इनका नियमित सेवन करें, और रात को सोने से पहले दूध में खजूर डालकर पिएं।
  9. फलों का सेवन: अनार, अमरूद, पपीता, चीकू, सेब और नींबू जैसे फल अधिक सेवन करें।
  10. आंवला और जामुन का रस: इन दोनों का रस बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से खून बढ़ता है।
  11. टमाटर का रस: रोज एक गिलास टमाटर का रस पीने से खून की कमी दूर होती है।
  12. हरी सब्जियां: बथुआ, मटर, सरसों, पालक, हरा धनिया और पुदीना को अपने भोजन में शामिल करें।
  13. फालसा: फालसा का शर्बत या फालसा का सेवन खून बढ़ाने में मदद करता है।
  14. लहसुन: नियमित रूप से लहसुन और नमक की चटनी का सेवन करें।
  15. सेब का जूस: सेब का जूस और चुकंदर का रस भी खून बढ़ाने में मदद करता है।

दिमाग को कैंची की तरह धार देती है ये 5 चीजें, बच्चो को तो जरूर खिलाएं हर रोज!

सुदर्शन चिकित्सा संस्थान का यह शिविर इंदौर में खून की कमी से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था। आयुर्वेद और घरेलू उपायों के माध्यम से हम अपनी सेहत को सुधार सकते हैं और खून की कमी को दूर कर सकते हैं। पौष्टिक आहार और सही जीवनशैली अपनाकर हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags:

Hemoglobin Booster
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue