<
Categories: हेल्थ

हनीमून सिस्टाइटिस क्या होता है? शादी के बाद महिलाओं को क्यों होती है यह समस्या, जानें कारण और बचाव

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध के बाद महिलाओं में हो जाता है यह बैक्टीरिया के मूत्रमार्ग में पहुंचने से होता है, जिससे जलन, बार-बार पेशाब आना और पेट में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं,आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस कोई अलग बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक तरह का यूरिन इंफेक्शन (UTI) होता है, जो अक्सर यौन संबंध बनाने के बाद हो जाता है खासकर यह समस्या नई शादीशुदा महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है, इसलिए इसे ‘हनीमून सिस्टाइटिस’ कहा जाता हैजब लंबे समय बाद या शुरुआत में ज्यादा शारीरिक संबंध बनते हैं, तो इस दौरान बैक्टीरिया मूत्रमार्ग (यूरिन पास होने वाली नली) में पहुंच सकते हैं और वहीं बढ़ने लगते हैं, जिससे इंफेक्शन हो जाता है

इस परेशानी के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे संबंध बनाने के दौरान प्राइवेट पार्ट के आसपास मौजूद बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट में पहुंच जाते हैं या महिलाओं की यूरिन नली छोटी होती है, इसलिए बैक्टीरिया जल्दी अंदर पहुंच जाते हैं वहीं कभी-कभी लगातार या ज्यादा एक्टिविटी होने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.

हनीमून सिस्टाइटिस के लक्षण

  • बार-बार पेशाब आने का मन करना
  • पेशाब करते समय जलन या दर्द
  • पेट के निचले हिस्से में भारीपन या दर्द
  • पेशाब का रंग धुंधला या बदबूदार होना
  • कभी-कभी पेशाब में खून आना
  • ज्यादा इंफेक्शन होने पर बुखार या ठंड लगना
  • कमजोरी और थकान महसूस होना

हर व्यक्ति में लक्षण अलग हो सकते हैं, लेकिन अगर ये परेशानी 2-3 दिन तक बनी रहे तो डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए.

डॉक्टर कैसे पहचानते हैं?

डॉक्टर सबसे पहले आपके लक्षणों के बारे में पूछते हैं और फिर कुछ टेस्ट कराते हैं:

यूरिन टेस्ट 
  इससे पता चलता है कि इंफेक्शन है या नहीं

यूरिन कल्चर
  इसमें यह पता लगाया जाता है कि कौन सा बैक्टीरिया है और कौन सी दवा असर करेगी

जरूरत पड़ने पर अल्ट्रासाउंड या अन्य टेस्ट भी कराए जा सकते हैं

इससे बचाव कैसे करें?

कुछ आसान आदतें अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है:

  • संबंध बनाने से पहले और बाद में पेशाब जरूर करें
  • दिनभर में भरपूर पानी पिएं
  • प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई का ध्यान रखें
  • बहुत ज्यादा केमिकल या खुशबू वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल न करें
  • संबंध के दौरान लुब्रिकेशन का ध्यान रखें ताकि घर्षण कम हो
  • अगर बार-बार इंफेक्शन होता है तो डॉक्टर से सलाह लें

क्या है इलाज?

अगर हनीमून सिस्टाइटिस हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है, इसका इलाज संभव है:

  • डॉक्टर आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाएं देते हैं
  • दर्द या जलन के लिए हल्की दवाएं भी दी जा सकती हैं
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पीना जरूरी होता है

क्या यह खतरनाक है?

अच्छी बात यह है कि सही समय पर इलाज लेने से यह समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है,लेकिन अगर लापरवाही की जाए तो बार-बार हो सकती है,हनीमून सिस्टाइटिस एक आम समस्या है लेकिन इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.यह ज्यादातर नई शादीशुदा महिलाओं में होती है, लेकिन सही जानकारी और थोड़ी सावधानी से इसे आसानी से रोका जा सकता है,अगर कभी भी जलन, दर्द या बार-बार पेशाब आने जैसी समस्या हो, तो देर न करें और डॉक्टर से संपर्क करें.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Vastu Tips: क्या आपने भी इस दिशा में रखा है गंगाजल? जान लें सही नियम वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष!

Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…

Last Updated: April 8, 2026 16:20:37 IST

1 करोड़ के निवेश पर 16 करोड़ का रिटर्न, मार्केट के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी से हो रहा कितना मुनाफा?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…

Last Updated: April 8, 2026 16:06:53 IST

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST