Turmeric Face Pack: हल्दी सेहत के साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आप चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि ये स्किन की कईं समस्याओं को दूर करने में सहायक है। अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं, तो शादी से कुछ दिन पहले ही चेहरे पर हल्दी फेस पैक लगाना शुरू कर दें। इससे आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। यहां जानिए, होने वाली दुल्हन के लिए हल्दी फेस पैक कैसे बनाएं।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पीस लें। अब इसमें हल्दी पाउडर मिला दें। कच्चे दूध की मदद से इसका पेस्ट बना लें, इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो सकती हैं।
Turmeric Face Pack
इसके लिए दो चम्मच बेसन में एक चम्मच हल्दी मिला दें। अब इसे कच्चे दूध या गुलाब जल की मदद से पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें, 10 से 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को आप रोजाना कर सकती हैं। इससे त्वचा में निखार आता है।
दही नेचुरल क्लींजर का काम करता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक बड़े चम्मच दही लें और इसमें हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इससे चेहरे पर मसाज करें, 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
इसके लिए 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध लें, इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिला दें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से चेहरे को धोएं। इस प्रक्रिया को आप रोजाना कर सकते हैं।