Vitamin- B12 Deficiency: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को सारे विटामिन्स की जरूरत होती है, लेकिन बॉडी में किसी भी पोषक तत्व की कमी हो जाए, तो आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। हालांकि, खानपान में बदलाव कर आप विटामिन्स की कमी को दूर कर सकते हैं। तो यहां हम आपको विटामिन-बी12 के बारे में बताएंगे जो पोषक तत्व की कमी से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में आप कुछ फूड आइटम्स को शामिल कर सकते हैं। यहां जानिए, इन हेल्दी फूड्स के बारे में जानकारी।
ब्रोकली विटामिन-बी12 और फोलेट से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। आप इस पोषक तत्व की कमी को दूर करने के लिए ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।
मछली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। इसके सेवन से विटामिन-बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है। आप साल्मन मछली को डाइट में शामिल कर सकते हैं, यह विटामिन-बी12 का रिच सोर्स है।
अंडे में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन-बी12 अच्छी मात्रा में मौजूद है। शरीर में इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए रोजाना उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध, दही, पनीर में विटामिन-बी12 सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके नियमित सेवन से आप विटामिन-बी 12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।