<
Categories: हेल्थ

मर्दों के लिए देसी वियाग्रा है यह बूटी! रात बिस्तर पर जाने से पहले दूध के साथ पीएं, जोश होगा ऐसा कि…

Indian Viagra Ashwagandha: आज ज्यादातर लोग कमजोरी महसूस करते हैं या फिर जल्दी थक जाते हैं. परेशानी निजात पाने के लिए लोग तमाम महंगी दवाओं का सेवन करते हैं. लेकिन, एक जड़ीबूटी (हर्ब्स) अधिक असरदार हो सकती है. इसे भारतीय वियाग्रा कहा जाता है. क्योंकि, इस हर्ब्स में स्टेमिना पावर बढ़ाने की कुदरती शक्ति होती है. अब सवाल है कि आखिर, अश्वगंधा सेक्शुअल डिजायर को कैसे करता है बूस्ट? अश्वगंधा किन परेशानियों का समाधान? आइए जानते हैं इस बारे में-

Indian Viagra Ashwagandha: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाया है. इसका निगेटिव असर न सिर्फ सेहत पर, बल्कि मर्दों की मर्दानगी पर भी पड़ा है. इसी का नतीजा है कि, आज ज्यादातर लोग कमजोरी महसूस करते हैं या फिर जल्दी थक जाते हैं. कई बार स्टेमिना इतना डाउन हो जाता है कि संबंध बनाने का भी मन नहीं करता है. यहां बता दूं कि, पार्टनर के साथ संबंध बनाने के कई फायदे हैं. इस परेशानी निजात पाने के लिए लोग तमाम महंगी दवाओं का सेवन करते हैं. लेकिन, इन दवाओं के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. ऐसे में एक जड़ीबूटी (हर्ब्स) अधिक असरदार हो सकती है. जी हां, इस हर्ब्स का नाम है अश्वगंधा. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ यौन स्वास्थ्य को भी सुधारता है.

बता दें कि, अश्वगंधा ऐसा हर्ब्स है जिसे भारतीय वियाग्रा कहा जाता है. क्योंकि, इस हर्ब्स में स्टेमिना पावर बढ़ाने की कुदरती शक्ति होती है. आयुर्वेद में इसे शक्तिवर्धक और तनाव कम करने वाली जड़ी-बूटी माना गया है. यही वजह है कि आयुर्वेद में अश्वगंधा को शक्तिवर्धक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. अब सवाल है कि आखिर, अश्वगंधा सेक्शुअल डिजायर को कैसे करता है बूस्ट? अश्वगंधा किन परेशानियों का समाधान? आइए जानते हैं इस बारे में- 

सेक्शुअल डिजायर को कैसे बूस्ट करता है अश्वगंधा?

हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक, अश्वगंधा कोर्टिसोल के लेवल को घटाकर तनाव और थकान कम करती है, जिससे सेक्शुअल डिजायर में सुधार होता है. इसके साथ ही यह टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रखकर वीर्य की गुणवत्ता और प्रजनन क्षमता बढ़ा सकती है. अश्वगंधा ब्लड फ्लो को भी बेहतर बनाती है, जो उत्तेजना और सहनशक्ति में मदद करता है. नियमित सेवन से ऊर्जा, सहनशक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि देखी जाती है.

अश्वगंधा मर्दों के लिए क्यों बना वरदान?

अश्वगंधा का पुरुष सेक्शुअल हेल्थ पर भी सकारात्मक प्रभाव हो सकता है. कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि अश्वगंधा के सेवन से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ईडी) भी ठीक हो जाता है. इरेक्टाइल डिसफंक्शन का मतलब संबंध बनाते समय पुरुषों में उत्तेजना नहीं होना है. अध्ययन के मुताबिक अश्वगंधा के अर्क में लगभग 35 विभिन्न रासायनिक तत्व पाए जा सकते हैं. हालांकि इसका अब तक कोई विशेष सक्रिय घटक निर्धारित नहीं किया गया है लेकिन अश्वगंधा को एक कामोत्तेजक माना जाता है. यानी ऐसी जड़ी-बूटी जो सेक्शुअल डिजायर,प्लेजर या स्टेमिना में सुधार के लिए उपयोग की जाती है.

अश्वगंधा एक फायदे अनेक

दर्द घटाए-एनर्जी बढ़ाए: कई रिसर्च के निष्कर्ष बताते हैं कि अश्वगंधा के कई फायदे हैं. अश्वगंधा को आमतौर पर रात में दूध में मिलाकर पिया जाता है. अश्वगंधा के सेवन से सूजन कम होती है. बता दें कि, यह दर्द को कम करता है, एनर्जी लेवल को बढ़ाता है. 

याददास्त बूस्ट करे: नींद में सुधार करता, याददाश्त बढ़ाता है, ब्लड शुगर के स्तर कम करता है और यहां तक कि कुछ प्रकार की कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को भी रोक सकता है. 2002 के एक अध्ययन में यह देखा गया कि एक सप्ताह तक नर चूहों को अश्वगंधा का अर्क देने का क्या प्रभाव पड़ता है.

तनाव घटाए: अश्वगंधा एक एडाप्टोजेन है, जो तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) को नियंत्रित करता है, मानसिक शांति प्रदान करता है और नींद की गुणवत्ता सुधारता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, जिससे सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है. यह मांसपेशियों की ताकत, सहनशक्ति और ऊर्जा बढ़ाता है. विशेषकर व्यायाम करने वालों के लिए यह लाभकारी है. 

ब्लड शुगर में कारगर: आम जन के साथ ही डायबिटिज के मरीजों के लिए भी अश्वगंधा बेहद फायदेमंद है. यह ब्लड में ग्लूकोज को नियंत्रित करने में सहायक है और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है. अश्वगंधा पाचन तंत्र को सुधारता है और हड्डियों को भी मजबूत बनाने में सहायक है. 

सर्दी-जुकाम, बुखार में कारगर: अश्वगंधा चूर्ण को अदरक और तुलसी के साथ चाय में मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है. गले की खराश और बुखार की समस्या में भी राहत मिलती है. आयुर्वेद में अश्वगंधा सेवन की विधि भी बताई गई है. इसके लिए चूर्ण को गर्म दूध में मिलाकर शहद या गुड़ के साथ ले सकते हैं. 

इम्यूनिटी बूस्ट करे: अश्वगंधा तनाव, कमजोरी और कमजोर इम्यूनिटी से जूझ रहे लोगों के लिए वरदान है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स कुछ लोगों को सावधानी से इसका सेवन करने की सलाह देते हैं. इनमें गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. यह थायराइड हार्मोन को प्रभावित कर सकता है. हाइपरथाइरॉइड के मरीजों को भी ध्यान रखना चाहिए. 

सावधानी: हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, अश्वगंधा नींद को बढ़ा सकता है, जिससे दवाओं का प्रभाव बढ़ सकता है. ऐसे में नींद की दवाई लेने वाले लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए. अधिक मात्रा में इसके सेवन से पेट में जलन या दस्त की समस्या हो सकती है. किसी भी परेशानी में डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

Suzuki GSX R1000R vs Brixton Crossfire 500 Storr: स्पोर्टी लुक्स के साथ कई एडवांस फीचर्स, आपके लिए क्या रहेगी बेस्ट

यह दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें मानी जाती हैं. इन्हें लेने…

Last Updated: May 25, 2026 23:06:58 IST

Xiaomi 17T vs OnePlus 15: कीमत में ही नहीं फीचर्स और जनरेशन में भी स्मार्ट, जानें दोनों के बीच बड़े अंतर

Xiaomi 17T vs OnePlus 15 भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक और दमसदार स्मार्टफोन माने…

Last Updated: May 25, 2026 23:04:32 IST

Pawan Singh Song: ‘चदरिये में’ गाने में पवन सिंह ने अपडेटेड बिहारन के साथ उड़ाया गर्दा, आप भी देख हो जाएंगे मदहोश!

Chadariye Mein Song: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का एक गाना' चदरिये में' को यूट्यूब पर…

Last Updated: May 25, 2026 22:51:17 IST

‘डॉन 3’ के कारण बढ़ता जा रहा रणवीर सिंह और फरहान अख्तर में विवाद, ‘धुरंधर’ एक्टर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

Don 3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा…

Last Updated: May 25, 2026 20:54:56 IST

Silver Price Today 25 May, 2026: चांदी की कीमत ने भरी उड़ान, यहां जानें अपने शहरों की कीमत

Silver Price Today 25 May, 2026: सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सोमवार…

Last Updated: May 25, 2026 19:48:17 IST