होम / How To Make Matar Ka Nimona सर्दियों में अलग विधि से बनाएं मटर का निमोना

How To Make Matar Ka Nimona सर्दियों में अलग विधि से बनाएं मटर का निमोना

Mukta • LAST UPDATED : November 25, 2021, 12:07 pm IST

How To Make Matar Ka Nimona

पूजा गुप्ता सपाटू


निमोना चावल
निमोना, पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक ऐसा स्वादिष्ट खाना है जो किसी भी मौसम में लंच या डिनर के समय चावल या रोटी के साथ परोसा जा सकता है। इसकी विशेषता यह है कि यह भारत के किसी भी 7 सितारा होटल तक में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा यह केवल कच्ची घानी के तेल में ही बनता है, किसी देसी घी या रिफाइंड में नहीं बनाया जा सकता।
5 सदस्यों के लिए

सामग्री (How To Make Matar Ka Nimona)

ताजी नरम व मीठी मटर -3 किलो, प्याज- 250 ग्राम, लहसुन- 15 कलियां, अदरख- 25 ग्राम, हरी मिर्चें – 5 से 7, ताजी हरी धनिया की गुच्छी- 2, पिसा धनिया पाऊडर- 25 ग्राम, लाल मिर्ची पावडर- 10 ग्राम, हींग पाउडर , कच्ची घानी का तेल-200 ग्राम, आलू- एक किलो, बासमती चावल- आधा किलो।

विधि (How To Make Matar Ka Nimona)

मटर के दाने, हरी धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, अदरख को मिक्सी में बिना पाली डाले दरबरा अर्थात कुछ मोटा पीस लें। यह आटे की लोई सा होना चाहिए। लोहे की कढ़ाई में सरसों का तेल डालें। गर्म होने पर इसमें साबुत जीरा, हींग और लाल मिर्ची पावडर डालें। जीरा चटखने पर गर्म तेल में पेस्ट संभाल कर डालें और कड़छी से चलाते जाएं।

ध्यान रहे ,यह मिश्रण तले में चिपके नहीं और जले नहीं। इसे तब तक औटते रहें जब तक सारा मिश्रण तेल छोड़ कर चमकने न लगे और आटे की लोई की तरह बन जाए तथा एक बढ़िया सी महक आने लगे। अब इसमें आलू के चौरस छोटे टुकड़े डाल कर फिर भूनें जब तक आलू हरे ब्राउन न हो जाएं।

अब पानी डाल कर धीरे धीरे चलाते जाएं ताकि कड़ाही के तले में चिपके नहीं। स्वादानुसार नमक डालें। कुछ देर ढांक दें। आलू गल जाने और गाढ़ा होने पर उतार लें। चावल के साथ परोसें।
इस खाने के स्वाद का एक रहस्य और है। इसे चम्मच की बजाय हाथों से खाएं और आवयश्यकतानुसार देसी घी डाल लें। जितना अधिक और बिना जलाए निमोना भूनेंगे, उतना स्वादिष्ट बनेगा।

(How To Make Matar Ka Nimona)

READ ALSO : Fenugreek Pakora Recipe and Benefits of Fenugreek मेथी के पकोड़े की रेसिपी और मेथी के फायदे

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

द डर्टी पिक्चर के बाद Vidya Balan को लगी इस बात की लत, दिनभर करती थी यह काम -Indianews
क्या आप शेयर करते है मौसमी चटर्जी संग अपना जन्मदिन? जानिए कैसा रहेगा आपका अगला एक साल
US Sanctions: अमेरिका ने भारत की तीन कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, जानें वजह-Indianews
SRH के खिलाफ किंग कोहली के प्रदर्शन से निराश हुए गावस्कर की फैंस ने लगाई क्लास, जानें किसने क्या कहा-Indianews
Fitness Tips: बॉलीवुड की मशहूर फिटनेस ट्रेनर ने बताया, गर्मी में खुद की एनर्जी मेंटेन रखने का तरीका – Indianews
चेहरे के बालों को लेकर ट्रोल होने पर कक्षा 10 की टॉपर Prachi Nigam का रिएक्शन, कही ये बात -Indianews
Orry ने किया अपने ‘अजीब काम’ का खुलासा, फेमस होने से पहले करते थे ये काम -Indianews
ADVERTISEMENT