होम / जानें दौड़ लगाने से पहले क्या खाना चाहिए?

जानें दौड़ लगाने से पहले क्या खाना चाहिए?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : September 8, 2022, 12:32 pm IST

इंडिया न्यूज (What To Eat Before Running)
शरीर को फिट रखने के लिए रोज की एक्सरसाइज काफी अह्म मानी जाती है। सुबह की दौड़ का मतलब नाश्ते में साधारण काबोर्हाइड्रेट की एक अतिरिक्त खुराक हो सकती है। सुबह की दौड़ आपकी बीमारी और संक्रमण के जोखिम को कम कर सकती है। एक शोध अनुसार व्यायाम करने से पहले सोडियम, प्रोबायोटिक्स युक्त खाद्य पदार्थ, नाइट्रेट, एंटीआॅक्सीडेंट, काबोर्हाइड्रेट, प्रोटीन, लो फैट वाली चीजों के सेवन से व्यायाम में बेहतर प्रदर्शन होता है और शारीरिक ताकत और झमता बढ़ती है। लेकिन इनका सेवन रनिंग करने से कम से कम तीन-चार घंटे पहले करना चाहिए। तो चलिए जानते है कि दौड़ने से पहले क्या खाना पीना चाहिए।

पानी और इलेक्ट्रोलाइट: दौड़ने से पहले पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन आवश्यक है। आम तौर आइसोटोनिक तरल पदार्थ पीने के लिए उपयोगी माना जाता है, जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम, पोटेशियम और क्लोराइड शामिल होते हैं, जो शरीर के फ्लूइड को बनाए रखते हैं। लंबे व्यायाम या दौड़ के दौरान, इलेक्ट्रोलाइट्स और काबोर्हाइड्रेट युक्त तरल पेय के सेवन को ताकत बनाए रखने के लिए भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: जानिए रोजाना अखरोट खाने के क्या हैं लाभ

केला: बता दें दौड़ने से पहले केले का सेवन लाभकारी माना जाता है। क्योंकि केला कार्ब्स और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बेहतर तरीके से व्यायाम करने में सहायता करने के साथ ही मांसपेशियों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। केला का सेवन किसी भी व्यायाम के पहले या बाद में करने पर यह लंबे वक़्त तक ऊर्जा प्रदान कर सकता है।

चुकंदर का रस: दौड़ने से पहले चुकंदर के रस का सेवन किया जा सकता है। एक रिसर्च अनुसार चुकंदर में नाइट्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह नाइट्रेट कंपाउंड शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान निभा सकता है। नाइट्रेट शरीर में जाने के बाद नाइट्रिक आॅक्साइड में परिवर्तित होता है, जो रक्त वाहिकाओं की मांसपेशियों के फैलाव को सुधार कर मांसपेशियों में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें: बदलते मौसम में बीमारियों से रहना है दूर तो ये घरेलू टिप्स आजमाएं

पीनट बटर: दौड़ने से पहले पीनट बटर का सेवन किया जा सकता है। पीनट बटर में काबोर्हाइड्रेट होता है। एक्सरसाइज से पहले लेने वाले पोषक तत्वों में काबोर्हाइड्रेट महत्वपूर्ण है। दौड़ के दौरान थकान को कम करने के लिए एथलीटों को रनिंग से पहले मुख्य रूप से काबोर्हाइड्रेट से प्राप्त ग्लूकोज दिया जाता है, क्योंकि मांसपेशियों को ताकत देने के लिए शरीर में ग्लाइकोजन पर्याप्त रूप से बनाना बेहद जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें: जानिए करेला खाने के बाद किन चीजों से बनाएं दूरी, सफेद करेले के क्या हैं लाभ?

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT