Body Pain Cause: किसी बीमारी या चोट लगने पर शरीर में दर्द होना आम बात है. लेकिन, अगर कोई परेशानी नहीं है और फिर भी शरीर में दर्द हो तो चिंता की बात जरूर है. क्योंकि, इस परेशानी के पीछे कई चौंकाने वाले कारण हो सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर शरीर में दर्द किस विटामिन की कमी से होता है? शरीर में पोटैशियम की पूर्ति के लिए क्या खाएं? आइए जानते हैं इस बारे में-
इस विटामिन की कमी से शरीर में हो सकता है दर्द. (Canva)
Body Pain Cause: दुनियाभर में बॉडी पेन से पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है. किसी बीमारी या चोट लगने पर शरीर में दर्द होना आम बात है. लेकिन, अगर कोई परेशानी नहीं है और फिर भी शरीर में दर्द हो तो चिंता की बात जरूर है. क्योंकि, इस परेशानी के पीछे कई चौंकाने वाले कारण हो सकते हैं. कई लोग इसको मामूली समझ कर परेशानी को बढ़ा लेते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, यदि आपको कोई बीमारी नहीं है और शरीर में थकान और कमजोरी होती है तो यह विटामिन डी या बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है. हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि सभी में विटामिन बी-12 की कमी से ही शरीर दर्द हो. अब सवाल है कि आखिर शरीर में दर्द किस विटामिन की कमी से होता है? शरीर में पोटैशियम की पूर्ति के लिए क्या खाएं? आइए जानते हैं इस बारे में-
नई दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल की सीनियर पेन कंसलटेंट डॉ. भुवना आहूजा कहती हैं कि, शरीर दर्द सीधे तौर पर मसल्स और टिशूज में होने वाली अकड़न से जुड़ा हुआ है. इससे वो खनिज जिनकी वजह से इनका फंक्शन आरामदायक बना रहता है. लेकिन, जब इसकी कमी होती है तो मांसपेशियों और टिशूज में अकड़न की समस्या शुरू हो जाती है. इसके बाद शरीर में दर्द शुरू हो जाता है.
शरीर दर्द के पीछे जरूरी नहीं कि विटामिन डी और बी-12 की कमी हो. शरीर दर्द के लिए पोटैशियम की कमी जिम्मेदार हो सकती है. दरअसल, पोटैशियम मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करने, स्वस्थ तंत्रिका कार्य को बनाए रखने और द्रव संतुलन को नियंत्रित करने में मददगार है. ऐसी स्थिति में जब शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम होती है तो थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है.
शरीर में पोटैशियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, दर्द, कठोरता, झुनझुनी और सुन्नता की दिक्कत हो सकती है. इस स्थिति में शरीर में दर्द होता है और ये लंबे समय तक बना रहता है. दरअसल, जब शरीर में पोटेशियम का स्तर कम होता है, तो आपका मस्तिष्क इन संकेतों को प्रभावी ढंग से समझ नहीं पाता है और हमारे शरीर के एक्शन में कई प्रकार से बदलाव होते हैं. इससे भी आपको थकान महसूस हो सकती है.
दिल्ली की डाइटिशियन मानसी शर्मा के मुताबिक, पोटैशियम की कमी का सबसे बड़ा कारण है बाहर की चीजों का अधिक सेवन. पोटैशियम की पूर्ति के लिए फल, सब्जियां, बीन्स और नट्स जैसी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. ऐसा करने से आपको लाभकारी होगा.
Asha Bhosle Net Worth: पूरे इंस्डस्ट्री जगत के लिए एक बड़ी मायूस कर देने वाली…
संसद के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति ने मेडिकल शिक्षा में एक महत्वपूर्ण…
Asha Bhosle Last Rites: मशहूर सिंगर आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच…
दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके फीचर्स और परफॉर्मेंस के…
Asha Bhosle Passes Away: बॉलीवुड की दुनिया की महान गायिका आशा भोसले का निधन हो…
यही कारण है कि यह कीमत में भी काफी किफायती है साथ ही अन्य स्पोर्ट्स…