Asha Bhosle Net Worth| Asha Bhosle Death News: पूरे इंस्डस्ट्री जगत के लिए एक बड़ी मायूस कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, अपनी आवाज से इंस्डस्ट्री में जान झौंकने वाली गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं के कारण निधन हो गया.
Asha Bhosle networth
Asha Bhosle Net Worth | Asha Bhosle Death News: पूरे इंस्डस्ट्री जगत के लिए एक बड़ी मायूस कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, अपनी आवाज से इंस्डस्ट्री में जान झौंकने वाली गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं के कारण निधन हो गया. इससे पहले आज, समाचार एजेंसी PTI ने बताया था कि यह दिग्गज गायिका गंभीर हालत में थीं, जिसके बाद शनिवार को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इनकी नेटवर्थ कितनी है और कैसे इन्होने कामयाबी की सीढ़ियों को पार किया?
भारतीय प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में, कुछ ऐसी आवाज़ें हैं जो पूरे दौर को परिभाषित करती हैं, और फिर आती थीं आशा भोसले जो अपने सदाबहार गानों के साथ आज भी उतनी ही ताज़ा और नई लगती थीं! लेकिन बड़ी निराश कर देने वाली बात ये है कि अब वो हमारे बीच नहीं रही हैं. उनकी बहुमुखी प्रतिभा रूह को छू लेने वाली ग़ज़लों से लेकर ज़ोरदार कैबरे गानों तक फैली हुई है; लेकिन एक आर्थिक शक्ति के रूप में उनका सफ़र भी उतना ही दिलचस्प रहा जितने उनके गीत. हमने ‘मनीमीटर’ पर उनके इस सफ़र को समझने की कोशिश की, और उनकी आर्थिक तरक्की आपको हैरान कर देगी!
Asha Bhosle Death: कब होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार? सामने आई पूरी डिटेल
यह कोई राज़ की बात नहीं है कि बॉलीवुड संगीत के सुनहरे दौर के ज़्यादातर समय तक, इस इंडस्ट्री पर लता मंगेशकर की जादुई मौजूदगी का ही दबदबा रहा. 1950 और 60 के दशक के दौरान, ‘शरारा’ गाने वाली इस गायिका को अक्सर एक मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता था. जहाँ एक तरफ उन्हें काम तो खूब मिल रहा था, वहीं दूसरी तरफ मेहनताने में ज़बरदस्त असमानता थी!
इंडस्ट्री में यह बात मशहूर है कि अपने शुरुआती दिनों में, आशा भोसले को अक्सर लता मंगेशकर को मिलने वाली फीस का सिर्फ़ 20% ही मिलता था. जहाँ मुख्य हीरोइनों के लिए लताजी पहली पसंद होती थीं, वहीं आशाजी को अक्सर एक्सपेरिमेंटल गाने और आइटम नंबर दिए जाते थे. हालाँकि, आशा ताई ने इसे अपनी खासियत (USP) बना लिया, और आखिरकार इंडस्ट्री में अपनी एक ऐसी अलग जगह बनाई, जिसकी भरपाई आज भी कोई नहीं कर सकता था. लेकिन उनके जाने के बाद आज भी उनकी आवाज हमारे दिलों में बसी रहेगी.
2026 में, आशा भोसले की नेट वर्थ 100 करोड़ होने का अनुमान है. यह उन्हें भारत की टॉप 10 सबसे अमीर महिला गायिकाओं की सूची में शामिल करता था. उनकी कुल संपत्ति सुनिधि चौहान के बराबर है, जबकि वो नेहा कक्कड़, तुलसी कुमार और श्रेया घोषाल से पीछे थीं. लेकिन वो ‘गोल्डन एरा’ की एकमात्र ऐसी कलाकार के तौर पर सबसे अलग खड़ी हैं, जिन्होंने आज भी इस सूची में अपनी जगह बनाई हुई थो! उनकी आय का मुख्य स्रोत उनकी रेस्टोरेंट चेन है, जिसके आउटलेट्स दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कुवैत और UK में हैं. यह ब्रांड अब प्रीमियम भारतीय व्यंजनों का पर्याय बन चुका है. वहीं, उनकी सबसे कीमती संपत्ति पेडर रोड पर स्थित उनका अपार्टमेंट ‘प्रभु कुंज’ है. मुंबई और पुणे में भी उनकी कुछ प्रॉपर्टीज़ हैं. हालांकि, इन सभी आर्थिक उपलब्धियों के अलावा, आशा भोसले की सबसे बड़ी विरासत विभिन्न भाषाओं में गाए गए उनके 12 हज़ार से भी ज़्यादा गाने हैं.
Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…
Kal Ka Love Rashifal 05 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (05 नवंबर…
Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…
Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…
Maihar Crime: पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर…