2 Minute Sleep Method: रिसर्च से पता चला है कि दुनिया की आबादी का बड़ा हिस्सा नींद की समस्या से परेशान हैं, जिसमें कुछ लोग अनिंद्रा, करवटें बदलना, नींद टूटना तो कुछ नींद न आने की टेंशन में पूरा रात यूंही गुजार देते हैं. यदि आप भी ऐसी ही दिक्कत से जूझ रहे हैं तो मिलिट्री स्लीप मेथड आपको 2 मिनट में सपनों की दुनिया में पहुंचा सकता है. जानें कैसे?
2 Minute Sleep Method: भागदौड़ भरी जिंदगी, बिजी लाइफस्टाइल और सही खान-पान के बावजूद जब रात को नींद ना आए तो मेंटल हेल्थ इशूज होने की संभावना रहती है. लोगों की भी यही शिकायत रहती है कि वो दिनभर की मेहनत के बाद रात को ठीक से सो नहीं पाते. रात को करवटें बदलना, देर रात तक नींद न आना और बीच-बीच में नींद टूटत रहना, ये सभी अनिद्रा यानी Insomnia के लक्षण है. कुछ लोग हर्बल टी, स्लीप मास्क, लैवेंडर स्प्रे, नाइट बाथ जैसी तरकीबें आजमाने लगते हैं. जब ये नुस्खे काम नहीं आते तो एंग्जाइजी होती है और डॉक्टर से परामर्श लिया जाता है. कुछ लोग नींद को लेकर इतने सीरियस रहते हैं कि वो स्ट्रेस पालने लगते हैं. जबकि नींद इतनी बड़ी समस्या है नहीं.
यदि आप भी रात में सो नहीं पाते, जिसके चलते पूरा दिन खराब जा रहा है. ऐसे में आप 2 मिनट मिलिट्री स्लीप मेथड को आजमा सकते हैं, जो कम समय में गहरी नींद को प्रमोट करने का दावा करता है.
1981 में प्रकाशित पुस्तक ‘रिलैक्स एंड विन: चैंपियनशिप परफॉर्मेंस’ में 2 मिनट मिलिट्री स्लीप मेथड का उल्लेख है. ये तरीका अमेरिकी सैनिकों को तनावपूर्ण स्थितियों में भी जल्द और गहरी नींद लेने में मदद करता है. ये तरीका उन लोगों के लिए कारगर साबित हो सकता है जो पूरा दिन हाइपर एक्टिव एक्टीविटीज, मल्टीटास्किंग, स्क्रीन वर्क और ओवर टाइम के चलते स्ट्रेस में रहते हैं. ऐसी स्थिति में माइंड रात को भी एक्टिव रहता है, जिससे नींद नहीं आती. ऐसी स्थिति में में 2 मिनट मिलिट्री स्लीप मेथड आपके नर्वस सिस्टम को शांत करके अच्छी नींद लेने में मदद करता है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि 2 मिनट मिलिट्री स्लीप मेथड, कुछ हद तक योग निद्रा से मिलता जुलता है, जिसे योगिक नींद भी कहते हैं. सदियों पहले इस तरीके का प्रयोग किया जाता है. इश मेथड में सबसे पहले शरीर को डीप रिलेक्सेशन में ले जाते हैं, जिससे मन धीरे-धीरे शांत होने लगता है. आपने सोशल मीडिया पर इसके बारे में सुना ही होगा.
जब आपका शरीर आराम महसूस करे तो मन को शांत करने के लिए किसी शांत और रिलेक्सिंग सीन के बारे में सोचें- जैसे शांत झील, नेचुरल फॉरेस्ट. 10 सैकेंड तक कुछ भी ना सोचें और ना ही अपनी बॉडी मूव करें.
मिलिट्री स्लीप मेथड को लेकर दावा किया जाता है कि इससे 2 मिनट के अंदर नींद जैसा माहौल बन जाता है और जल्दी नींद आने लगती है, हालांकि मिलिट्री स्लीप मेथड के लिए कुछ सावधानियां बरतने के लिए भी कहा जाता है-
डीप स्लीप को कभी-भी दिमाग पर ना लें. आप स्ट्रेस से जितना दूर रहेंगी माइंड उतना जल्दी रिलेक्स करेगा और नींद भी अच्छी आएगी. एक अच्छी नींद के लिए नीचे दिए गए टिप्स भी ट्राई कर सकते हैं-
यह दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें मानी जाती हैं. इन्हें लेने…
Xiaomi 17T vs OnePlus 15 भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक और दमसदार स्मार्टफोन माने…
Chadariye Mein Song: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का एक गाना' चदरिये में' को यूट्यूब पर…
Don 3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा…
Silver Price Today 25 May, 2026: सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सोमवार…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…