2 Minute Sleep Method: भागदौड़ भरी जिंदगी, बिजी लाइफस्टाइल और सही खान-पान के बावजूद जब रात को नींद ना आए तो मेंटल हेल्थ इशूज होने की संभावना रहती है. लोगों की भी यही शिकायत रहती है कि वो दिनभर की मेहनत के बाद रात को ठीक से सो नहीं पाते. रात को करवटें बदलना, देर रात तक नींद न आना और बीच-बीच में नींद टूटत रहना, ये सभी अनिद्रा यानी Insomnia के लक्षण है. कुछ लोग हर्बल टी, स्लीप मास्क, लैवेंडर स्प्रे, नाइट बाथ जैसी तरकीबें आजमाने लगते हैं. जब ये नुस्खे काम नहीं आते तो एंग्जाइजी होती है और डॉक्टर से परामर्श लिया जाता है. कुछ लोग नींद को लेकर इतने सीरियस रहते हैं कि वो स्ट्रेस पालने लगते हैं. जबकि नींद इतनी बड़ी समस्या है नहीं.
यदि आप भी रात में सो नहीं पाते, जिसके चलते पूरा दिन खराब जा रहा है. ऐसे में आप 2 मिनट मिलिट्री स्लीप मेथड को आजमा सकते हैं, जो कम समय में गहरी नींद को प्रमोट करने का दावा करता है.
क्या है 2 मिनट मिलिट्री स्लीप मेथड?
1981 में प्रकाशित पुस्तक ‘रिलैक्स एंड विन: चैंपियनशिप परफॉर्मेंस’ में 2 मिनट मिलिट्री स्लीप मेथड का उल्लेख है. ये तरीका अमेरिकी सैनिकों को तनावपूर्ण स्थितियों में भी जल्द और गहरी नींद लेने में मदद करता है. ये तरीका उन लोगों के लिए कारगर साबित हो सकता है जो पूरा दिन हाइपर एक्टिव एक्टीविटीज, मल्टीटास्किंग, स्क्रीन वर्क और ओवर टाइम के चलते स्ट्रेस में रहते हैं. ऐसी स्थिति में माइंड रात को भी एक्टिव रहता है, जिससे नींद नहीं आती. ऐसी स्थिति में में 2 मिनट मिलिट्री स्लीप मेथड आपके नर्वस सिस्टम को शांत करके अच्छी नींद लेने में मदद करता है.
प्राचीन काल से जुड़ी हैं जड़ें
आपको जानकर हैरानी होगी कि 2 मिनट मिलिट्री स्लीप मेथड, कुछ हद तक योग निद्रा से मिलता जुलता है, जिसे योगिक नींद भी कहते हैं. सदियों पहले इस तरीके का प्रयोग किया जाता है. इश मेथड में सबसे पहले शरीर को डीप रिलेक्सेशन में ले जाते हैं, जिससे मन धीरे-धीरे शांत होने लगता है. आपने सोशल मीडिया पर इसके बारे में सुना ही होगा.
ये है 2 मिनट मिलिट्री स्लीप मेथड
- सबसे पहले बिस्तर पर आराम से लेट जाए और आंखे बंद कर लें.
- धीरे-धीरे गहरी सांसे लेकर अपना ध्यान पूरी तरह से सांसों पर लगाएं.
- अपने फेस पर कोई भी एक्सप्रेशन ना रखें. अपने गाल. जबड़े, दांत और आइब्रोज को हल्का छोड दें.
- अब अपने कंधों को रिलेक्स करते हुए हाथों और उंगलियों को बिस्तर पर आराम करने दें.
- अपना ध्यान धीरे-धीरे गर्दन से पेट की ओर ले जाएं और सांस छोड़ते हुए रिलेक्स करें.
- सेम प्रोसेस पैरों पर भी फॉलो करें. अपने जॉइन्ट्स को हल्का और रिलेक्स छोड़ दें.
जब आपका शरीर आराम महसूस करे तो मन को शांत करने के लिए किसी शांत और रिलेक्सिंग सीन के बारे में सोचें- जैसे शांत झील, नेचुरल फॉरेस्ट. 10 सैकेंड तक कुछ भी ना सोचें और ना ही अपनी बॉडी मूव करें.
सावधानियां
मिलिट्री स्लीप मेथड को लेकर दावा किया जाता है कि इससे 2 मिनट के अंदर नींद जैसा माहौल बन जाता है और जल्दी नींद आने लगती है, हालांकि मिलिट्री स्लीप मेथड के लिए कुछ सावधानियां बरतने के लिए भी कहा जाता है-
- यदि मिलिट्री स्लीप मेथड की प्रेक्टिस करने पर भी नींद नहीं आ रही तो स्ट्रेस ना लें और ना ही जबरदस्ती सोने की कोशिश करें.
- स्लीप एपनिया, रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम या मेंटस हेल्थ इशूज में मिलिट्री स्लीप मेथड काम नहीं करता.
- यदि आप देर रात तक स्क्रीन यूज करते हैं, चाय-कॉफी या मंचिंग करते हैं तो भी नींद पर असर पड़ता है.
- मिलिट्री स्लीप मेथड फौजियों के लिए है. उनकी लाइफस्टाइल भी आम लोगों से काफी अलग और स्ट्रेसफुल होती है, इसलिए जबरदस्ती इस मेथड को ट्राई ना करें.
- ज्यादा गंभीर स्थिति होने पर एक्सपर्ट से सलाह-मशवरा करके थेरेपी करा सकते हैं.
ये तरीके भी ट्राई करें
डीप स्लीप को कभी-भी दिमाग पर ना लें. आप स्ट्रेस से जितना दूर रहेंगी माइंड उतना जल्दी रिलेक्स करेगा और नींद भी अच्छी आएगी. एक अच्छी नींद के लिए नीचे दिए गए टिप्स भी ट्राई कर सकते हैं-
- सोने से पहले कमरे में रोशनी को कम से कम रखें. सॉफ्ट म्यूजिक सुनें.
- सोने से कम से कम 30 मिनट पहले बिस्तर पर जाएं. इससे दिमाग सोने के लिए अलर्ट हो जाएगा.
- बिस्तर पर मोबाइल आदि का इस्तेमाल ना करें. आप चाहें तो किताब पढ़ सकते हैं.
- सोने से पहले गुनगुने पानी से बाथ लें. इससे शरीर की मसल्स रिलेक्स हो जाती हैं.
- सोने से करीब 2 घंटे पहले खाना-पानी निपटा लें, ताकि वो अच्छे से डायजेस्ट हो सके.