Natural Protein Powder: यदि आप भी प्रोटीन पाउडर के हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं तो प्लांट बेस्ड प्रोटीन का ये दमदार सोर्स अपनी डाइट में चार चांद लगा देगा. इस देसी प्रोटीन पाउडर के जरिए ही पुराने समय में लोग फिट और हेल्दी रहते थे. आज के समय में ये फॉर्मूला वर्कआउट के बाद मसल्स रिपेयर में मदद करता है. इससे हेल्थ रिकवरी में भी हेल्प मिलती है. जानें इसके बारे में-
Natural Protien Powder: इन दिनों लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए महंगे प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट पर विश्वास कर रहे हैं. ये प्रोटीन की कमी को पूरा करने का सबसे आसान तरीका है, लेकिन कितना सेफ है इसका प्रमाण कम ही हैं. इस नए जमाने के प्रोटीन ट्रेंड को फॉलो न करके, आज भी कुछ लोग देसी और नेचुरल चीजों से अपनी सेहत बना रहे हैं. ऐसा ही एक देसी और कारगर प्रोटीन पाउडर है चने का सत्तू.
सोशल मीडिया पर भी चने के सत्तू को देसी प्रोटीन के नाम से पहचाना जा रहा है. कई एक्सपर्ट और इन्फ्लूएंसर भी प्रोटीन शेक के बजाए चने के सत्तू को तवज्जो दे रहे हैं. जानें क्या हैं इसके फायदे
चने का सत्तू बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बड़े चाव से खाया जाता है. कुछ लोग इसका शरबत पीते हैं तो कुछ इसे प्रोटीन पाउडर की तरह यूज करते हैं. इसके पराठे, पूडी और बाटी भी बनाई जाती है.
भुने हुए चनों को पीसकर एक पाउडर तैयार किया जाता है, जिसे सत्तू कहते हैं. ये वीगन डाइट वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें पाए जाने वाला प्रोटीन मांसपेशियों को ताकत देता है और सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है.
वैसे तो चने के सत्तू का पूरे साल किसी न किसी तरह इस्तेमाल होता रहता है, लेकिन गर्मी के सीजन में इसे खाने के विशेष लाभ मिलते हैं.
इसमें मौजूद इंसोल्युबल फाइबर हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. गर्मी में चने का सत्तू का नाश्ता करने से लंबे वक्त तक पेट भरा हुआ रहता है. यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो ये आपकी क्रेविंग कम करने में हेल्प कर सकता है.
कब्ज और एसिडिटी की शिकायत में भी सत्तू का सेवन फायदेमंद साबित होता है. ये पेट की जलन को कम करके कूलिंग इफेक्ट पैदा करता है.
चने के सत्तू का नियमित सेवन करने से शरीर में जमे टॉक्सिन्स को बाहर निकाल जाते हैं. इससे शरीर में एलर्जी और इन्फेक्शन कम होता है. सुबह नाश्ते में आयरन से भरपूर चने का सत्तू मूड और एनर्जी बूस्टर का काम करता है. सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिससे कि ये हार्ट पेशेंट के लिए भी अच्छा है. ये कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रैशर को भी नियंत्रित करता है.
वैसे तो चने का आटा DIY स्किन केयर में काफी मशहूर है, लेकिन भुने चने का सत्तू आपके बाल और त्वचा को अंदर से पोषण देता है. इससे बालों की ग्रोथ और स्किन ग्लो को रीजनरेट किया जा सकता है. ये हाइड्रेशन का भी अच्छा सोर्स है.
सोशल मीडिया पर कई सेलेब्रिटीज और शेफ सत्तू का बखान करते दिख जाएंगे. वैसे तो चने की सत्तू की कई रेसेपी ऑनलाइन मिल जाएंगी, लेकिन गर्मी में लू और गर्म हवा के कहर से बचने के लिए इसका शरबत बनाके पी सकते हैं. इसकी रेसिपी कुछ इस प्रकार है-
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चलती हुई BMW कार की छत पर एक महिला का नाचते…
Silver Rate Today 28 May 2026: गुरुवार (28 मई, 2026) को चांदी के दामों में…
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे…
Gold Rate Today 28 May 2026: गुरुवार (28 मई, 2026) को सोने के दामों में…
प्रेमानंद महाराज ने अपने शुरुआती आध्यामिक जीवन का किस्सा सुनाया कि पिता जी ने घर…
RR vs SRH Live Streaming: क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2026 के दूसरे फाइनलिस्ट का इंतजार…