<
Categories: हेल्थ

59 साल की उम्र में भी जवां दिखते हैं किंग खान, फिटनेस के मामले में देते हैं Gen Z स्टार्स को टक्कर

Shah Rukh Khan Diet: 59 साल की उम्र में भी शाहरुख खान एक दम फिट नजर आते हैं. आज ही अपनी फिटनेस से वह कई यूथ स्टार्स को मात देते हैं. अपनी फिटनेस के लिए वह अपनी डाइट पर काफी ध्यान रखते हैं.

Shah Rukh Khan Fitness : बॉलीवुड के किंग खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. 59 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से वह कई यूथ स्टार्स को मात देते हैं. बढ़ती उम्र का उन पर कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहे हैं. वह अपनी एनर्जी से सभी को हैरान कर देते हैं. अभी भी फिल्मों में डांस हो या एक्शन सभी जबरदस्त तरीके से कर लोगों का दिल जीत लेते हैं. आज भी वह लाखों लड़कियों के क्रश हैं. लेकिन अब सुपरस्टार ने जवान बने रहने का राज खुल चुका है.

किंग खान की डाइट का हुआ खुलासा

शाहरुख खान की फिटनेस (SRK fitness routine) और जवान दिखने का कारण सिर्फ महंगी क्रीम या हाई-टेक फिटनेस रूटीन नहीं है. बल्कि वह तीन चीजों से बने आहार का सेवन करते हैं. हाल ही में स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने वीडियो जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह डाइट किस तरह से काम करती है. डॉ. पाल मणिकम (Dr. Pal Manikkam) ने इस बारे में जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट की है.
 

वीडियो ने खोल दिए सारे राज 

बीते साल किंग खान ने अपनी डाइट के बारे में खुलासा करते हुए कहा था, कि वह अंकुरित अनाज, ग्रिल्ड चिकन और ब्रोकली खाना पसंद करते हैं. इसी कारण वह एकदम फिट रहते हैं. इस खुलासे के बाद गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट विशेषज्ञ ने बताया कि शाहरुख के इस खान-पान का उनके स्वास्थ्य पर इतना चमत्कारी असर क्यों पड़ता है. अंकुरित अनाज में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. इससे आंत साफ और पाचन ठीक रहता है. साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. 

इस कारण जवान रहती है किंग खान की स्किन 

शाहरुख ने अपने लीन प्रोटीन ग्रिल्ड चिकन शामिल किया है. जो मांसपेशियों के रखरखाव के लिए काफी बेहतरीन साबित होता है. चिकन में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. मांसपेशियों की मरम्मत में चिकन काफी मददगार होता है. ब्रोकली को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन इसमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. इसके अच्छे गुण त्वचा की रंगत निखारने और सूजन कम करने में काम आते हैं. 
 
  
Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 18, 2026 19:52:02 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 18, 2026 19:40:11 IST

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST