Calcium Rich Foods: सआजकल देखने में आता है कि लोगों का बोन्स हेल्थ पर ध्यान बहुत कम जाता है. मगर सच्चाई यह है कि, हड्डियां ही तो हैं, जो हमारे शरीर को संतुलन प्रदान करने का काम करती हैं. ऐसे में हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त फूड्स का सेवन जरूर करना है. आमतौर पर यही माना जाता है कि, शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध पीना या मछली खाना अच्छा माना जाता है. लेकिन, कई लोग इन चीजों का सेवन नहीं करते हैं. ऐसे में सवाल है कि कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध और मछली नहीं तो क्या खाएं?
जानिए, शरीर की हड्डियों की मजबूती के लिए कौन से कैल्शियम युक्त फूड्स खाएं. (Canva)
Calcium Rich Foods: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने शरीर को बीमारियों का घर बना दिया है. भागदौड़ इतनी है कि, न ठीक से नींद ले पा रहे हैं, न पौष्टिक भोजन कर पा रहे हैं और न ही व्यायाम करने का समय है. ऐसा होने से शरीर के अंग धीरे-धीरे खोखला होने लगते हैं. जबकि, हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, सेहतमंद रहने के लिए शरीर के सभी अंग फिट रहने जरूरी हैं. आजकल देखने में आता है कि लोगों का बोन्स हेल्थ पर ध्यान बहुत कम जाता है, या यूं कहें कि लोग ध्यान देना नहीं चाहते हैं. मगर सच्चाई यह है कि, हड्डियां ही तो हैं, जो हमारे शरीर को संतुलन प्रदान करने का काम करती हैं. ऐसे में हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त फूड्स का सेवन जरूर करना है. आमतौर पर यही माना जाता है कि, शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध पीना या मछली खाना अच्छा माना जाता है. लेकिन, कई लोग इन चीजों का सेवन नहीं करते हैं. ऐसे में सवाल है कि कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध और मछली नहीं तो क्या खाएं? शरीर के लिए क्यों जरूरी है कैल्शियम? किन फूड्स से होगी कैल्शियम की पूर्ति? आइए जानते हैं इस बारे में-
चिया सीड्स: हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए वैसे तो दूध और मछली का सेवन अधिक फायदेमंद होता है, लेकिन यदि आप इन दोनों चीजों का सेवन नहीं करते हैं तो चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं. बता दें कि, चिया सीड्स कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है. 100 ग्राम चिया सीड्स में कैल्शियम 63 मिलीग्राम, कैलोरी 83, वसा 30.7 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 42.1 ग्राम, प्रोटीन 16.5 ग्राम होता है.
ब्रोकोली: दूध और मछली की तरह ब्रोकोली भी कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है. इसमें मछली से मिलने वाले सभी जरूरी पोषक तत्व शरीर को मिल जाते हैं. इसके अलावा, ब्रोकोली में प्रोटीन भी पाया जाता है, जोकि सेहत के लिए फायदेमंद है. बता दें कि, एक कप पकी हुई ब्रोकोली में लगभग 45 मिलीग्राम कैल्शियम, कैलोरी 35, वसा 0.4 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 7.2 ग्राम, प्रोटीन 2.4 ग्राम होता है.
व्हाइट बीन्स: कैल्शियम कमी दूर करने में सफेद बीन्स फलियां सबसे अधिक फायदेमंद हैं. क्योंकि, व्हाइट बीन्स में प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक खनिज पदार्थों की उच्च मात्रा पाई जाती है. सफेद बीन्स हड्डियों के लिए कैल्शियम से भरपूर कई खाद्य पदार्थों में से एक है, इसका सेवन ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है. 100 ग्राम सफेद बींस में कैल्शियम 90.2 ग्राम, कैलोरी 139, वसा 0.4 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 25.2 ग्राम, प्रोटीन 9.5 ग्राम होता है.
टोफू: सोया से बना टोफू भी कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है. टोफू उन खाद्य पदार्थों में से एक है, जिनमें कैल्शियम की मात्रा मछली से भी ज्यादा अधिक होती है. इसमें मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम और मैग्नीशियम दोनों पाया जाता है. यह एक लो कैलारी और हाई प्रोटीन वाला फूड है. 100 ग्राम टोफू में कैल्शियम 282.7 मिलीग्राम, कैलोरी 83, वसा 5.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.2 ग्राम प्रोटीन 10 ग्राम होता है.
भिंडी: भिंडी कैल्शियम और मैग्नीशियम प्रदान करती है, जो मजबूत हड्डियों के लिए आवश्यक है और हड्डियों से संबंधित समस्याओं के जोखिम को भी कम करती है. इस सब्जी का सेवन आपके हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. 100 ग्राम भिंडी में 80 ग्राम कैल्शियम, 62 मिलीग्राम कैलोरी, 18 वसा, 0.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट 6.2 ग्राम, प्रोटीन 1.5 ग्राम होता है.
BESB Bihar Board 10th Result 2026 DECLARED: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक का…
Nepal Health Minister: नेपाल में नए चुने गए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में एक…
PM Kisan Yojana Rules: सरकार ने इस संबंध में स्पष्ट नियम निर्धारित किए हैं कि…
Rain Alert: राजस्थान में आज से मौसम का मूड बदलने वाला है. कई जिलों में…
Amrish Puri-Govinda: बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन के तौर पर जाने वाले दिग्गज अभिनेता अमरीश…
दोनों ही अपनी कंपनी के दमदार और फीचर्स से भरपूर स्मार्टफोन माने जा रहे हैं.…