Makhana Side Effects: मखाने में आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, मखाने खाने के नुकसान भी होते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों के लिए मखाने का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है।
अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो मखाना खाने से परहेज करें। दरअसल इसमें कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है, और इसके सेवन से शरीर में स्टोन का आकार बढ़ सकता है।
Makhana Side Effects
अगर आपको दस्त और डायरिया की समस्या है, तो मखाना खाने से परहेज करें। मखाना में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जिसे खाने से ये समस्या और भी बढ़ सकती है।
अधिक मात्रा में मखाना खाने से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है और आप ज्यादा मखाना खाते हैं, तो बॉडी में स्टार्च की मात्रा बढ़ेगी और एलर्जी हो सकती है।
जिन लोगों को एसिडीटी की समस्या होती है, उन्हें मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल मखाना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से गैस की दिक्कत हो सकती है।