India News (इंडिया न्यूज़), Vitamin B12 Deficiency Causes, Symptoms and Food: नींद हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होती है। नींद पूरी लेने से हमारे शरीर की कोशिकाएं खुद को रिपेयर करती हैं। लेकिन इन दिनों कई लोगों को ठीक से नींद नहीं आ पाती है, जिससे उनके सेल्स डैमेज होने लगते हैं और शारीर को रिलैक्स भी नहीं मिल पाता है। बता दें कि अक्सर इंसोम्निया का कारण विटामिन डी या मेंटल हेल्थ से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि एक विटामिन की कमी से भी रातों की नींद उड़ सकती है। जी हां, शोध के अनुसार इन बातों का खुलासा हुआ है।
बता दें कि विटामिन बी हमारे शरीर के कई सारे काम करवाने के लिए जिम्मेदार होता है। इसके कई सारे प्रकार हैं जैसे- बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी7, बी9 और बी12। इनमें से विटामिन बी12 आपकी नींद के पैटर्न से जुड़ा होता है। इसके कम होने पर नींद की समस्या भी हो सकती है। तो यहां जानिए कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में, जो विटामिन बी12 डेफिशिएंसी की तरफ इशारा करते हैं।
Vitamin B12 कम होने के संकेत
1. नींद नहीं आने का कारण विटामिन
स्लीप डिसऑर्डर की वजह जानने के लिए शोधकर्ताओं ने अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि जिन लोगों में विटामिन बी12 का लेवल कम या बिल्कुल नीचे चला जाता है, उनको इंसोम्निया हो सकता है। यह विटामिन नींद के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और सर्काडियन रिदम को सुधारता है। इस अध्ययन को एनसीबीआई पर प्रकाशित किया गया।
2. खाना खाने का मन न करना
इस पोषक तत्व की कमी से भूख खत्म हो जाती है, जिसके साथ हमारे शरीर में दूसरे न्यूट्रिशन की भी कमी होने लगती है। धीरे-धीरे मसल्स गिरने लगती हैं और शरीर सूख जाता है। ऐसे लोगों को थकान और कमजोरी भी काफी जल्दी होती है।
3. दिमाग काम ना करना
दिमाग की क्षमता कम होने के पीछे भी विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। आपकी मेंटल हेल्थ को कई सारे डिसऑर्डर घेरने लगते हैं और याददाश्त, रिएक्शन, सेंसेज धीमे हो जाते हैं। ऐसे लोगों को अक्सर उदासी और अकेलापन भी परेशान कर सकता है।
4. दिल का तेज धड़कना
5. लगातार सिरदर्द बना रहना
6. आंखों के आगे धुंधलापन
7. डायरिया
8. खून कम होना
9. बॉडी में सुन्नपन आना
10. पेशाब निकल जाना
इन वेज फूड में पाए जाते हैं विटामिन B12
दही, मशरूम, मट्ठा पाउडर, चुकंदर, आलू आदि में विटामिन B12 पाया जाता है। इनको आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिससे आपके शरीर को विटामिन B12 की प्रप्ति हो सके।
विटामिन बी12 के लिए खाएं ये चीजें
- दूध
- पनीर
- अंडा
- सैल्मन मछली
- न्यूट्रिशनल यीस्ट
- जानवरों का गुर्दा-कलेजी
Also Read:
- Sesame Seeds for Women: सर्दियों में महिलाओं को जरूर करना चाहिए तिल का सेवन, मिलते हैं ये गजब के फायदें
- Chickpeas Sprouts in Winters: सर्दियों में हरे चने के स्प्राउट्स खाने से मिलते है कई फायदे, जाने किस समय करें इसका सेवन ।
- Kidney Damage Symptoms: कैसे होती है किडनी डैमेज की शुरुआत? जाने इसके शुरुआती लक्षण ।